Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

भगवंत सिंह मान के निरंतर प्रयासों से गेहूं खरीद सीजन के लिए पंजाब को बड़ी राहत: लाल चंद कटारूचक्क

खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री द्वारा डीएफएससीज़ को मंडियों का व्यक्तिगत दौरा करने के निर्देश

Lal Chand Kataruchak, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 10:54 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरंतर प्रयासों के कारण केंद्र सरकार द्वारा गेहूं खरीद सीजन 2026-27 के संबंध में पंजाब को ढील दी गई है।पूरे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (चंडीगढ़) में हरियाणा की तरह गेहूं के दानों में चमक की कमी संबंधी सीमा में 70 प्रतिशत तक ढील दी गई है। सिकुड़े और टूटे हुए दानों के संबंध में पूरे राज्य में समान मापदंडों के तहत मौजूदा 6 प्रतिशत की सीमा के मुकाबले 15 प्रतिशत तक ढील दी गई है।

आज यहां एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान खरीद कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने जिला खाद्य सप्लाई नियंत्रकों ( डीएफएससीज़) और वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि सभी हितधारकों के लिए सफल और निर्विघ्न खरीद सीजन सुनिश्चित करने में कोई कसर बाकी न छोड़ी जाए।

उपज की लिफ्टिंग में तेजी लाने पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि उपज की खरीद के 72 घंटों के अंदर लिफ्टिंग सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि खरीदी गई फसलों की अदायगी 48 घंटों के अंदर किसानों के खातों में कर दी जाए। इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

डीएफएससीज़ को मंडियों का व्यक्तिगत दौरा करने के निर्देश देते हुए श्री कटारूचक ने कहा कि मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है, लेकिन यदि किसी जिले में बारदाने की जरूरत है तो अंतर-जिला ढुलाई का प्रबंध किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर अन्य के अलावा खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजुमन भास्कर एवं अजयवीर सिंह सराओ तथा जीएम वित्त सर्वेश कुमार उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD