Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

देश को विकसित बनाने में महिलाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण : रक्षा निखिल खडसे

Raksha Nikhil Khadse, Raksha Khadse, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 13:36 IST

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। देश को विकसित बनाने में कोई क्षेत्र पीछे न रह जाए, इसलिए पीएम मोदी और भारत सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में 50 प्रतिशत महिलाएं मतदान करती हैं। ऐसे में महिलाओं का भी अधिकार है कि विधानसभा और लोकसभा के माध्यम से महिलाएं सभी निर्णय प्रक्रिया में शामिल हों। पॉलिसी मेकिंग में महिलाओं का निर्णय काफी अहम भूमिका निभा सकता है, इसलिए यह विधेयक काफी अहम है। महिलाओं को सक्षम और आगे बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना काफी बड़ी उपलब्धि होगी।

देश को विकसित बनाने के लिए महिलाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी। जमीनी स्तर पर महिला आरक्षण विधेयक के प्रभाव को लेकर उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर यह काफी कारगर साबित होगी क्योंकि जितने भी स्थानीय निकाय हैं, वहां 50 प्रतिशत आरक्षण है। पंचायत से लेकर जिला पंचायत और नगर निगम ज्यादातर जगहों पर 50 प्रतिशत आरक्षण के तहत सभी महिलाएं सक्षम तरीके से काम कर रही हैं।

इन महिलाओं को आगे लाने के लिए और इनके माध्यम से देश को आगे बढ़ाने के लिए यही मौका है। पीएम मोदी की ओर से सही प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत आरक्षण के माध्यम से नगर पंचायत और नगर निगम तक महिलाएं पहुंची हैं। अगर उनको विधानसभा और लोकसभा में मौका मिलेगा तो निश्चित रूप से उनके माध्यम से एक अच्छा नेतृत्व मिल सकता है।

विपक्ष की ओर से इसके लागू होने में देरी को लेकर सवाल उठाने पर रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि ये लॉन्ग टर्म प्रॉमिस नहीं रहेगा। पहले भी बताया गया है कि 2029 के चुनाव में लागू हो जाएगा। आने वाले चुनावों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तरह महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

विपक्ष की ओर से जातिगत जनगणना को लेकर सवाल उठाए जाने पर रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि विपक्ष का काम है, विरोध करना। सरकार पूरी तरह से विचार-विमर्श करके ही निर्णय कर रही है। आरक्षण लागू होना जरूरी है, परिसीमन के बाद 2029 में इसको लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के बाद महिलाओं की संख्या बढ़ जाएगी।

क्योंकि मौजूदा वक्त में महिलाओं की भागीदारी काफी कम है। मैं तीसरी बार लोकसभा में सांसद हूं और मंत्री हूं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से मेरी शुरुआत हुई है। मैं सरपंच थी, इसके बाद जिला पंचायत और फिर लोकसभा तक पहुंची हूं। जब हमारी संख्या बढ़ेगी तो हम सक्षम तरीके से अपनी बात रख पाएंगे और उसे आगे ले जाने में सफलता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का सभी पार्टियों का सपोर्ट जरूरी है। क्योंकि किसी एक पार्टी के लिए यह अधिनियम लागू नहीं किया जा रहा है, बल्कि देश की सभी महिलाओं के लिए यह विधेयक लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में महिला मुख्यमंत्री हैं, उनकी तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

महिलाओं की समस्या पर महिला मुख्यमंत्री काम करती हैं। उन्होंने कहा कि देश के कई क्षेत्रों में बेटियों को आज भी नहीं पढ़ाया जाता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को महिलाएं नहीं बता पातीं, लेकिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिला सांसद उनकी परेशानयों को भी आसानी से बता पाएंगी। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से विधानसभा और लोकसभा जाने का सपना देख सकती हैं।

 

Tags: Raksha Nikhil Khadse , Raksha Khadse , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD