Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

वरुथिनी एकादशी पर माथे पर बेलपत्र और डमरू से सजे बाबा महाकाल, दर्शन कर मंत्रमुग्ध हुए भक्त

Religious, Ujjain
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

उज्जैन , 13 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 14:42 IST

उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में वरुथिनी एकादशी के दिन बाबा का दिव्य शृंगार किया गया। भक्त भी बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए प्रात:काल 2 बजे से कतारबद्ध थे और भस्म आरती के बाद पूरा मंदिर परिसर भक्तियम हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। महाकालेश्वर के दरबार में आज भस्म आरती संपन्न हुई।

सोमवार और एकादशी होने के चलते आज बाबा का विशेष शृंगार किया गया। पहले बाबा वीरभद्र से आज्ञा लेकर मंदिर के कपाट खोले गए और फिर भगवान का पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसके बाद मंदिर के पुजारी द्वारा भांग से शृंगार कर भगवान को बेलपत्र का तिलक लगाया गया। बाबा को काजू और रुद्राक्ष की माला से सजाया गया है और उनके कानों में मोर जैसे दिखने वाले कुंडल को धारण कराया गया।

बाबा के माथे पर डमरू और बेलपत्र बन एक चांदी का चिह्न भी अर्पित किया गया, जिससे बाबा की सुंदरता और अधिक बढ़ गई। शृंगार के महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई बाबा को वस्त्र धारण कराए गए और महा आरती संपन्न हुई आज एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर भस्म आरती के दर्शन किए।

वरुथिनी एकादशी को देखते हुए मंदिर में बाबा का विशेष शृंगार किया गया। भस्म आरती के वक्त मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मंदिर का कोना-कोना महादेव के जयकारों से गूंज उठा। उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार किया जाता है। प्रत्येक दिन का यह स्वरूप अत्यंत विशिष्ट और अलौकिक होता है, जिसके दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं।

कोई भी भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार बाबा का विशेष शृंगार करवा सकता है। इसके लिए मंदिर कार्यालय से 1100 रुपये की रसीद कटवाकर पुजारियों के माध्यम से शृंगार कराने का विधान है। यह सुविधा मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से भी उपलब्ध है। बाबा महाकालेश्वर मंदिर विश्व का ऐसा मंदिर है, जहां दर्शन करने मात्र से ही समय बदल जाता है। माना जाता है कि बाबा के दर्शन करने के बाद कुछ महीनों में ही जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है।

 

Tags: Religious , Ujjain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD