Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

सुख के नाम पर शुल्क की सरकार, अब महिलाओं से भी ले रहे ऑपरेशन के पैसे : जयराम ठाकुर

इंदिरा गांधी सम्मान निधि के नाम पर सत्ता में आए, हिम केयर से इलाज के नाम पर भी वसूली

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

शिमला , 11 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 09:27 IST

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज राष्ट्रीय मातृत्व सुरक्षा दिवस है। यह दिन कस्तूरबा गांधी जी के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है। उनके महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में मातृत्व को सशक्त करने, जच्चा-बच्चा की सुरक्षा, इनकी मृत्युदर कम करने के लिए, कुपोषण से बचाने के लिए अभियान चलाया जाता है। 

इसके लिए वेलफेयर स्टेट बड़ी-बड़ी योजनाओं की घोषणा करती है। लेकिन सुक्खू जी व्यवस्था परिवर्तन वाली शुल्क की सरकार चला रही है इसलिए उन्होंने मातृशक्ति के लिए राज्य स्तरीय कमला नेहरू अस्पताल में मेजर ऑपरेशन सहित अन्य चीजों के लिए 4700 रुपए की फीस लगा दी है। सरकार हमेशा एक वेलफेयर स्टेट के रूप में कार्य करती है, हर जगह शुल्क लगाना सरकार का काम नहीं है। 

हिम केयर के तहत यदि लोगों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है तो अब सरकार उसमें तमाम तरह की फीस क्यों जोड़ रही है? सुक्खू सरकार अब हिम केयर के चरणबद्ध खात्मे की तरफ़ बढ़ रही है। पहले दिन से ही सुक्खू सरकार को भाजपा सरकार की योजनाएं चुभ रही थी, जिसे अब बंद करने का काम लगातार चल रहा है।जयराम ठाकुर ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि मातृत्व के लिए सर्जरी करवाने वाली महिलाओं से अब रोटी के भी पैसे लिए जाएंगे। 

मरहम पट्टी के लिए भी पैसा लिया जाएगा। इसके अलावा, सर्जन, कंसल्टेशन फीस, एनेस्थीसिया, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, ऑक्सीजन के भी चार्ज लिए जा रहे हैं। हिम केयर में यह सब फ्री था, अब पैसा लगेगा। सरकार द्वारा हिम केयर के तहत आपूर्ति करने वालों का भुगतान रोके जाने की वजह से वैसे ही हालत खराब हैं, ऐसे में सुख की सरकार का यह शुल्क पैकेज प्रदेश के लोगों पर भारी पड़ेगा। 

सरकार ने हिम केयर को बंद करने की चरणबद्ध शुरुआत कर दी है। सोचने में ही यह हास्यास्पद है कि 1500 रुपए की इंदिरा गांधी सम्मान निधि की झूठी गारंटी देकर सत्ता में आई सरकार कस्तूरबा गांधी जी के जन्मदिन पर कमला नेहरू अस्पताल में मातृशक्ति से ऑपरेशन के शुल्क वसूलने का फरमान जारी किया गया है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सभी सरकारों ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप विशेष वर्ग का दर्जा दिया और पिछली भाजपा सरकार ने एक कदम और बढ़ाकर हिमकेयर के अंतर्गत निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई ताकि महिला कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। 

आज भी केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, किलकारी योजना, राष्ट्रीय आयरन प्लस पहल जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे जननी-शिशु सुरक्षा चक्र को और सुदृढ़ किया जा सके। लेकिन हिमाचल प्रदेश में सुख के नाम पर शुल्क की सरकार चल रही है, जिसका एक मात्र ध्येय शुल्क लगाकर हर तरीके से प्रदेश के लोगों को त्रस्त किया जा सके।

चंडीगढ़ हाटी समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘भादरी’ में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चंडीगढ़ हाटी समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘भादरी’ में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश से बाहर रह रहे लोग जब अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं और सामाजिक एकता को भी मजबूत बनाते हैं। ‘भादरी’ जैसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।नेता प्रतिपक्ष ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD