Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा

सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP Punjab, Chief Minister Of Punjab, Bathinda
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बठिंडा , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 09:19 IST

पंजाब में कैंसर देखभाल को अपग्रेड करने के लिए निर्णायक प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बी.एफ.यू.एच.एस.) में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक निरीक्षण किया और उन्होंने बुनियादी ढांचे, तकनीकी तथा मानव संसाधन के व्यापक सुधार के आदेश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इलाज के मानकों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

परिवर्तन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें रोबोटिक सर्जरी सहित उन्नत सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी और स्टाफ की भर्ती को मजबूत करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य मालवा क्षेत्र में मरीजों की देखभाल को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है।

अस्पताल के अचानक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संस्थान के कामकाज का जायजा लिया और जमीनी हकीकतों का मूल्यांकन करने तथा तुरंत ध्यान देने वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए मुख्य हितधारकों से बातचीत की। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘इस दौरे का उद्देश्य संस्थान को समर्थन देना और मजबूत करना है, न कि कमियों को ढूंढना। दौरे का व्यापक उद्देश्य इसे पूरे राज्य के लिए प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में बदलना है।’

मुख्यमंत्री ने पुष्टि की, ‘बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बी.एफ.यू.एच.एस.) में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। यह अस्पताल पहले से ही मालवा क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है और हमारी कोशिश है कि इसे पूरे पंजाब में अग्रणी स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में और मजबूत किया जाए।’

लगातार अपग्रेडेशन की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘इस दौरे का उद्देश्य खामियां ढूंढना नहीं है, बल्कि इस संस्थान को राज्य भर में प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में विकसित करना है। दौरे के दौरान मैंने इस महत्वपूर्ण संस्थान की जमीनी हकीकतों और जरूरतों से अवगत कराने के लिए सभी मुख्य हितधारकों से बातचीत की।’

मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि संस्थान में कई जरूरी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘कई सुविधाएं शुरू करके मरीजों की सेहत सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। इस अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी भी शुरू की जाएगी ताकि मरीजों को बड़े स्तर पर लाभ पहुंच सके।’

इलाज के तरीकों को आधुनिक बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘इस अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के लिए जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।’स्टाफ की चिंताओं पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अस्पताल इस समय स्टाफ की कमी का सामना कर रहा है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला है कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है, इसलिए बड़े जनहित में अतिरिक्त स्टाफ की भर्ती के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।’पंजाब सरकार की सुलभ स्वास्थ्य देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘आयुष्मान कार्ड धारक और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी इस सर्वात्तम कैंसर केयर अस्पताल में इलाज के हकदार हैं। पंजाब सरकार राज्य के सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD