Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पीजीआईएमएस द्वारा गत एक वर्ष के दौरान जारी जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए कमेटी गठित करने के कृष्ण लाल पंवार ने दिए निर्देश

अनियमितता पाए जाने पर दर्ज करवाए संबंधित के खिलाफ एफआईआर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 14:13 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने पीजीआईएमएस द्वारा गत एक वर्ष के दौरान जारी किए गए जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। यदि कमेटी की जांच में प्रमाण-पत्र जारी करने में कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए।

मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार रोहतक के स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हाल में जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समिति के एजेंडे में 16 शिकायतें शामिल की गई थी, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया है तथा 4 अन्य शिकायतों को लम्बित रखते हुए जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में रोहतक के विधायक श्री भारत भूषण बत्तरा, महम के विधायक श्री बलराम सिंह दांगी, मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डïा, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री रणबीर ढाका व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेणु डाबला भी मौजूद थे।

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्णलाल पंवार ने स्थानीय फतेहपुर कॉलोनी निवासी मंजू विधवा अशोक की शिकायत की सुनवाई के दौरान पीजीआईएमएस द्वारा गत एक वर्ष के दौरान जारी किए गए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त, सिविल सर्जन तथा पीजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक की समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्टï निर्देश देते हुए कहा कि यदि समिति द्वारा जांच के दौरान जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में अनियमितता पाई जाए तो संबंधित के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए। 

शिकायतकत्र्ता ने आरोप लगाया था कि उनके पति की मृत्यु के दो वर्ष बाद भी उन्हें मृत्यु प्रमाण-पत्र नहीं जारी किया गया है। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने स्थानीय शिव विहार निवासी रविन्द्र सिंह की शिकायत की सुनवाई करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गली के बीच में अनाधिकृत रूप से बनाए गए व्यक्तिगत सेप्टिक टैंक को तुरंत हटवाए। 

उन्होंने गांव कटेसरा निवासी विनोद कुमार की शिकायत की सुनवाई करते हुए निशानदेही के लिए एसडीएम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं तहसीलदार की कमेटी गठित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कमेटी आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने गांव बहुअकबरपुर निवासी कपूर सिंह सूबेदार की शिकायत की सुनवाई करते हुए उपमंडलाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कमेटी की रिपोर्ट केे अनुसार पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाने बारे कार्रवाई की जाएगी।

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने स्थानीय सैनिक कॉलोनी निवासी गीता की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी निरीक्षण कर यह पता लगाएगी की संबंधित फैक्ट्री द्वारा नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने गांव निंदाना निवासी रानी की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि एलडीएम द्वारा पुलिस को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके अनुसार शिकायतकत्र्ता को पुलिस द्वारा न्याय दिलवाया जाएगा। 

उन्होंने स्थानीय गीता कॉलोनी व नगर कॉलोनीवासियों की शिकायत की सुनवाई करते हुए रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऑफिशियल रूप से नगर निगम को डबल फाटक अंडरपास को टेकओवर करने बारे लिखित में दें, जिसके उपरांत नगर निगम द्वारा इस अंडरपास की देखरेख की जाएगी। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री कृष्णलाल पंवार ने कलानौर कलां के वार्ड-1 निवासियों की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित कर रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण की संभावनाए तलाशने के निर्देश दिए। 

उन्होंने इस समिति में दो गैर सरकारी सदस्यों रेणु डाबला व रमेश को शामिल किया। पांच सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर सरकार को जनहित में आवश्यक कार्रवाई के लिए सिफारिश की जाएगी। उन्होंने स्थानीय मोहल्ला बेरी वाला निवासी रामअवतार की शिकायत की सुनवाई करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पिल्लर लगाकर शिकायतकत्र्ता की दुकान बनवाने में मदद करें।

उन्होंने एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई के उपरांत अन्य शिकायकत्र्ताओं की शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने खेड़ी साध निवासियों की शिकायत के संदर्भ में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम के इस क्षेत्र में लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थाई रूप से कर्मचारी की तैनाती की जाए। 

उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा नाले से बिजली के सभी पोलो को 15 दिन के अंदर शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने ताजा माजरा के सरपंच की शिकायत के संदर्भ में कहा कि ताजा माजरा व गद्दी खेड़ी में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

सरकार सभी क्षेत्र में विकास के लिए उपलब्ध करवा रही एक समान फंड

हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने समिति की बैठक के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ-साथ विपक्ष के विधायकों को भी अपने क्षेत्रों में विकास के लिए एक समान फंड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं तथा गरीब लोगों को वर्तमान सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के शासनकाल की अपेक्षा ज्यादा प्लॉट उपलब्ध करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी, डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए सतर्क किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा गंभीरता के साथ नागरिकों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।

बैठक में रोहतक के विधायक श्री भारत भूषण बत्तरा, महम के विधायक श्री बलराम सिंह दांगी, मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डïा, उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त श्री नरेंद्र कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री रणबीर ढाका व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव श्री वीरेंद्र ढुल, उपमंडलाधीश आशीष श्री कुमार एवं श्री विपिन कुमार, रोहतक सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग, महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक श्री मुकुंद तंवर, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह, नगराधीश श्री अंकित कुमार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के अधीक्षक अभियंता श्री बिजेंद्र नरवाल, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता श्री शिवराज, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता श्री सतपाल दलाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री राजपाल चहल, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चन्द्र, पीजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.कुन्दन मित्तल सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी, समिति के मनोनीत सदस्यगण आदि मौजूद रहे।

 

 

Tags: Krishan Lal Panwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD