Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन्स एंड ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता की

मंत्री ने किरमच कोऑपरेटिव सोसाइटी के मैनेजर को नए सिरे से सस्पेंड करने का आदेश दिया

Krishan Lal Panwar, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 11:29 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन्स एंड ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा से सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीआर को निर्देश दिए कि जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक मैनेजर को बहाल नहीं किया जाए।

श्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव किरमच निवासी राजेश शर्मा की शिकायत पर सुनवाई के दौरान पता चला कि सस्पेंड मैनेजर को दोबारा से बहाल कर दिया, जबकि अभी जांच चल रही है। दूसरी शिकायत पर अंसल सुशांत सिटी के कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज करने और हर मद की विस्तृत रूप से जांच के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य मामले में पुलिस को खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक विभाग के सस्पेंड दो इंस्पेक्टरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने बैठक के दौरान एजेंडा के 11 मामलों में से 6 का मौके पर ही निपटारा किया गया, बाकि बचे हुए 5 मामलों को निपटाने के लिए कमेटियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए।कैबिनेट मंत्री ने डीआर को निर्देश दिए कि जिन को-ऑपरेटिव सोसायटियों में गलत तरीके से नौकरी पर लगाने की शिकायतें आई हैं, गलत लगे हुए उन सभी को हटाया जाए। 

यदि कोई हटाने के बाद भी काम कर रहा है तो वहां के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मामले की उचित जांच की जाए। उन्होंने शास्त्री कॉलोनी वार्ड नंबर 4 के नागरिकों की शिकायत, सफाई कर्मचारियों की पेमेंट की शिकायत, गांव बिलौना निवासी हर्ष बावा और गांव बारवा निवासी ओम प्रकाश की शिकायत की सुनवाई करते हुए मामले का निपटारा किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने अंसल सुशांत सिटी के नागरिकों की शिकायत सुनने और एसडीएम अमन कुमार द्वारा कमेटी की जांच के बाद रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। इस रिपोर्ट और शिकायतकर्ता को सुनने के बाद कहा कि कॉलोनाइजर की काफी कमियां और खामियां सामने आई हैं, जिस कारण से कॉलोनी के नागरिकों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। ऐसे कॉलोनाइजर के खिलाफ जल्दी केस दर्ज किया जाए और हर मद की विस्तार से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि टाउन प्लानिंग विभाग के डायरेक्टर को लिखित में कॉलोनी के कामों की सिफारिश की जाएगी।

इसके अलावा, उन्होंने HSVP और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को एक कमेटी बनाने और यह पक्का करने का निर्देश दिया कि लोगों को जल्द से जल्द पानी की सप्लाई और ड्रेनेज की सुविधा दी जाए। SDM और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर, मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कॉलोनी में 14 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट कामों के प्रपोज़ल DTP हेडक्वार्टर को भेजे जाएं।

लाडवा की महावीर कॉलोनी के रहने वाले सोनू नारंग की शिकायत पर सुनवाई करते हुए, मंत्री ने पुलिस को फ़ूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट के दो सस्पेंड इंस्पेक्टरों की गिरफ्तारी में तेज़ी लाने का निर्देश दिया।कैबिनेट मंत्री ने वेलफेयर सोसायटी की शिकायत और एसडीएम शंभू राठी की कमेटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर निर्देश देते हुए कहा कि हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 शाहाबाद मारकंडा के पार्क में अवैध तरीके से खोले गए गेट व खिड़की को तुरंत बंद करवाया जाए।

पानीपत निवासी राजपाल खुराना की शिकायत पर पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि दोनों पार्टियों यदि 15 दिनों में पैसे के मामले को ना निपटाए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। अन्य मामले में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग को वेंडर की पेमेंट के लिए लिखा जाए और इसको फालो करने के लिए रिमांडर भी दिया जाए, ताकि वेंडर की पेमेंट हो। एक अन्य मामले में परशुराम कॉलोनी निवासी राजदेव कुमार की शिकायत पर बिजली विभाग के साथ उपायुक्त को मौका का मुआयना करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD