Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

फ्रांस में एस जयशंकर : कनाडा, दक्षिण कोरिया और जापान के अपने समकक्षों से की मुलाकात

Subrahmanyam Jaishankar, France
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ्रांस , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 11:42 IST

विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर गुरुवार को जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने पेरिस पहुंचे। यहां उन्होंने दक्षिण कोरिया, कनाडा और जापान के अपने समकक्षों से मुलाकात की। बैठक में, विदेश मंत्री और उनकी कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद ने द्विपक्षीय रिश्तों को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा की। बैठक के बाद जयशंकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, "हमारे द्विपक्षीय एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए एफएम अनीता आनंद के साथ अपनी बातचीत जारी रखी।

पश्चिम एशिया के हालातों पर भी चर्चा की।" विदेश मंत्री ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ह्यून के साथ भी बैठक की और कहा कि वह दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, "आरओके के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ बैठक काफी सफल रही। हमारी साझेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है।"

जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोटेगी से भी मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा, "अपने दोस्त विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है; इस बार जी7 एफएमएम के दौरान मिल कर फिर प्रसन्नता हुई।" गुरुवार को दिन में विदेश मंत्री जयशंकर जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने फ्रांस पहुंचे। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सहयोगी देशों के साथ जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के अब्बे देस वॉक्स-डे-सेर्ने पहुंचा।

अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक के लिए फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने गर्मजोशी से स्वागत किया।” फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के निमंत्रण पर जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस बैठक में यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष समेत कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ईरान और मध्य-पूर्व पर चर्चा के दौरान सभी सहयोगी देश तनाव कम करने के लिए संवाद का रास्ता तलाशेंगे।

साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा, समुद्री और व्यापारिक मार्गों को फिर से खोलने तथा ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक कार्यक्रमों पर पाबंदी पर जोर देंगे।” बयान में आगे कहा गया, “यूक्रेन के मामले में जी7 पार्टनर कीव को ऊर्जा और क्षमता क्षेत्र में मदद की बात दोहराएंगे और रूस पर दबाव बढ़ाएंगे, खासकर उसके शैडो फ्लीट के मुद्दे पर।”

मंत्रियों के बीच इंडो-पैसिफिक, सूडान, हैती, गाजा, वेनेजुएला और क्यूबा समेत विभिन्न क्षेत्रीय स्थितियों पर भी चर्चा होगी। बयान के अनुसार, फ्रांस और उसके साझेदार देश चेर्नोबिल के कंफाइनमेंट स्ट्रक्चर की मरम्मत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाने में सहयोग करेंगे। यह संरचना 2025 में रूसी हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।साथ ही सीरिया में सिंथेटिक ड्रग कैप्टागन की तस्करी से निपटने के लिए एक क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करने का भी फैसला लिया गया है।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , France

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD