Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

देश में खाद की कमी नहीं, संकट है, लेकिन समाधान भी है : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Gorakhpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 25 Mar 2026

Last updated on: Mar 25, 2026, 16:50 IST

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को गोरखपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शिवराज सिंह क्षेत्र में चल रही कृषि पहलों का आकलन करेंगे और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। कृषि मंत्री ने दावा किया कि देश में खाद की कोई कमी नहीं है। 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "गोरखपुर की पवित्र भूमि पर आकर हृदय आनंद और प्रसन्नता से भर जाता है। यह ज्ञान, भक्ति और कर्म का संगम है। यह भूमि भगवान बुद्ध की शांति, कबीर की क्रांति और गुरु गोरखनाथ की आध्यात्मिक शक्ति का वास है।" उन्होंने पिछली सपा सरकार भ्रष्टाचारी बताते हुए भाजपा सरकार की तारीफ की।

उन्होंने कहा, "सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश की पहचान भय और भ्रष्टाचार के रूप में होती थी। पीएम मोदी-सीएम योगी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को देश में विकास का प्रतीक बना दिया है। शिवराज सिंह ने कहा, "देश में खाद की कोई कमी नहीं है। हमारे किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त रहना चाहिए कि हमारे पास पर्याप्त उर्वरक व्यवस्था है।

कृषि कार्यों में कोई समस्या नहीं होगी। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिन-रात काम कर रहे हैं। संकट है, लेकिन समाधान भी है।" उन्होंने ओम प्रकाश पासवान जी की 30वीं पुण्यतिथि पर प्रतापपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, उन्होंने गोरखपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया और गुरु श्री गोरक्षनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा कृषि मंत्री ने कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Gorakhpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD