Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

 

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Divyanka Tripathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 13:38 IST

टेलीविजन के मशहूर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जिंदगी के नए पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही मां बनने वाली हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशाल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म किया। दरअसल, काफी समय से चर्चा चल रही थी कि दिव्यांका शादी के 10 साल बाद जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।

कपल ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए इस खबर पर मुहर लगा दी। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप वाली तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें दोनों एक दूसरे के साथ खोए नजर आ रहे हैं। कपल ने एक दूसरे से मैच करते हुए सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं, जो उनके बीच की खुशी को बयां कर रहा है।

एक तस्वीर में विवेक, दिव्यांका के पीछे खड़े होकर उन्हें गला लगाते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में विवेक छोटे-छोटे बच्चों के जूते पकड़े हुए दिख रहे हैं, जो उनके घर आने वाले बच्चे का संकेत है। आखिरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। विवेक प्यार से दिव्यांका के बेबी बंप को पकड़े हुए हैं और दोनों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

दिव्यांका ने पोस्ट कर लिखा, "10 साल बाद कहानी में एक खूबसूरत मोड़। कुछ सफर जल्दी खत्म करने के लिए नहीं होते। वे साथ-साथ तैयार होने के लिए होते हैं और जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई…तभी जिंदगी उसमें सबसे सुंदर नया अध्याय जोड़ देती है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, "अभी इस खुशी को महसूस कर रहे हैं…बिना वजह मुस्कुरा रहे हैं…दिल में ढेर सारी कृतज्ञता के साथ हम माता-पिता बनने वाले हैं।"

पोस्ट शेयर करने के बाद दिव्यांका के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री अदिती भाटिया, अनिता हसंनदानी, कृष्णा अभिषेक समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर बधाई हो लिखा।

 

Tags: Divyanka Tripathi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD