Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

 

होडल में जलभराव समाधान के लिए ₹1.94 करोड़ की परियोजना मंजूर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 13:23 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने बताया कि होडल निर्वाचन क्षेत्र के कुछ गांवों में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए गए हैं। श्रीमती श्रुति चौधरी आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक श्री जगमोहन आनन्द द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कृषि भूमि के बंजर होने की बात सही नहीं है। केवल गढ़ी पट्टी एवं खच्ची खेड़ा गांवों की लगभग 350 एकड़ भूमि ही जलभराव से प्रभावित पाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में खेतों से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए एक विशेष परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। 

इस परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ 5 सम्पवेल स्थापित किए जाएंगे, जिससे जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान हो सकेगा। यह परियोजना 31 दिसंबर 2025 को स्वीकृत की गई है जिसकी कुल लागत ₹1.94 करोड़ निर्धारित की गई है। कार्य को 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को राहत प्रदान करना और उनकी कृषि भूमि को पुनः उपजाऊ बनाना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के खेती कर सकें।

 

 

Tags: Shruti Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD