Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

16.43 करोड़ से बनेगी कनोल-लग बतूनी-मोर्छ सड़क : केवल सिंह पठानिया

22.35 करोड़ रुपये के लोकार्पण व शिलान्यास

Kewal Singh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 16:42 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज धारकण्डी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कुल 22.35 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 16.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कनोल-लग बतूनी-मोर्छ सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने भनाला से रूलेड सड़क पर 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 30 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया। 

वहीं, 3.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रहाल पुल पर बने 50 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण भी किया। इसी क्रम में केवल सिंह पठानिया ने 27.41 लाख रुपये की लागत से बने 25 केवीए विद्युत वितरण उपकेंद्र, लग बतूनी का उद्घाटन किया। 

उन्होंने कहा कि इस उपकेंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकण्डी क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से लगभग 65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिनका सीधा लाभ क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने इन सभी विकास योजनाओं के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मूसलाधार बारिश के बीच भी धारकण्डी के लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें धारकण्डी का पारंपरिक पट्टू, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी तरसेम जरियाल ने उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का स्वागत करते हुए धारकण्डी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय निवासी ओमराज ने भी अपने विचार रखते हुए विभिन्न उद्घाटनों एवं शिलान्यासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सयुंक्त निदेशक कृषि डॉ राहुल कटोच, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, उपनिदेशक बागवानी डॉ अलक्ष पठानिया, बीडीओ रैत कमलजीत, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण नीरज गर्ग, सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा,रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, प्रताप जरियाल, जोधा राम, बिहारी लाल,पूर्व जिप सदस्य रितिका शर्मा, पूर्व उपप्रधान पप्पू, लालमन, शशि पाल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, धारकण्डी क्षेत्र के सैकड़ों लोग एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD