Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

पंजाब की जनता भाजपा को दे एक मौका, हम लाएंगे असली बदलाव : अमित शाह

Amit Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 14 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 17:44 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पंजाब पहुंचे, जहां उन्होंने मोगा जिले में आयोजित ‘बदलाव रैली’ को संबोधित किया। उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बार पंजाब में भाजपा को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, अकाली और आम आदमी पार्टी को कई मौके दिए गए और भाजपा को एक मौका दीजिए और वह पंजाब में बदलाव लाएगी।

गृह मंत्री ने कहा कि लोग आम आदमी सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से तंग आ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में ओडिशा, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और उत्तराखंड की तर्ज पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, अब पंजाब की बारी है। आम आदमी पार्टी बदलाव का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन मैं आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपके मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल को देशभर में जहां भी जाना होता है, वे पंजाब सरकार के खर्चे पर हवाई जहाज से यात्रा करते हैं जबकि यहां के मुख्यमंत्री ने इसके अलावा कुछ नहीं किया है। शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 25 लाख नौकरियों, नशामुक्त पंजाब और सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का वादा किया था लेकिन वह सभी वादों पर खरी नहीं उतरी।

उन्होंने कहा, "यह झूठे वादों की सरकार है, जो भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और घोटालों में लिप्त है। यह पंजाब का कभी भला नहीं कर सकती।" उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल के लिए एक "एटीएम" बनकर रह गई है। उन्होंने कहा, "अगर कोई नशीले पदार्थों के व्यापार को रोक सकता है, तो वह सिर्फ भाजपा ही है।"

अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत धार्मिक और देशभक्तिपूर्ण नारों से करते हुए शाह ने नौवें सिख गुरु तेग बहादुर को उनकी शहादत की 350वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब की जनता को "छोटे भाई" मानकर उनसे आशीर्वाद मांगती है। 

शाह ने कहा कि भाजपा 2027 के चुनाव में लड़कर सरकार बनाएगी और उन्होंने माताओं, बहनों व बुजुर्गों से पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा, "अगर कोई पंजाब को नशे से मुक्त कर सकता है और युवाओं को रोजगार प्रदान कर सकता है, तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ही है।"

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD