Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स : दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण पदक

Sports News
Sports News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 12:19 IST

भारत ने नई दिल्ली 2026 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में कई पोडियम फिनिश हासिल किए। सुमित अंतिल ने 69.25 मीटर का थ्रो फेंकते हुए स्वर्ण पदक को अपने नाम किया। दिन का सबसे खास पल पुरुषों का जेवलिन थ्रो एफ43/एफ44/एफ64 था, जिसमें पोडियम पर सिर्फ भारतीयों का दबदबा रहा और सुमित अंतिल पहले स्थान पर रहे।

अंतिल ने 69.25 मीटर के दमदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुष्पेंद्र सिंह ने 56.91 मीटर के साथ रजत और पूनम राम ने 49.48 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ टी13 में भी भारत का दबदबा रहा, जिसमें सुबोध भट्ट ने 51.88 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद प्रियांशु कौशिक ने 53.19 सेकंड में रजत और अवनिल कुमार ने 56.91 सेकंड में रेस खत्म करते हुए कांस्य पदक जीता। 

पुरुषों की 400 मीटर दौड़ टी46/टी47 में भाविककुमार दीन भरवाड़ ने 49.89 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि साथी भारतीय जसबीर 50.09 सेकंड में रेस खत्म करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। सर्बिया के इवान क्वेतकोविक ने 50.93 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 400 मीटर दौड़ टी53/टी54 की व्हीलचेयर कैटेगरी में भी भारत का जलवा देखने को मिला, जहां मनोज कुमार सबपति ने 54.33 सेकंड में स्वर्ण, अनिल कुमार ने 57.57 सेकंड में रजत और मणिकंदन जोथी ने 1:01.94 के समय में रेस खत्म करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिलाओं के इवेंट्स में भी भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ टी11/टी12 में तेजलबेन अमराजी डामोर ने 57.53 सेकंड में रेस खत्म करते हुए स्वर्ण पदक जीता, ललिता किलाका ने 1:07.92 के समय के साथ रजत जीता, और शालिनी चौधरी ने 1:16.79 के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर एक और भारतीय पोडियम स्वीप पूरा किया।

फील्ड इवेंट्स में, लक्ष्मी ने महिलाओं की शॉट पुट एफ36/एफ37/एफ40 में 7.76 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि अकुताई सीताराम उलभगत ने 5.49 मीटर के साथ रजत और भूटान की चिमी डेमा ने 5.27 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने पुरुषों की लॉन्ग जंप टी42/टी63 में भी पोडियम पर कब्जा किया, जिसमें शैलेश कुमार ने 5.47 मीटर की जंप के साथ स्वर्ण जीता, तो रामसिंहभाई गोविंदभाई पढियार ने 4.68 मीटर के साथ रजत और सोलाईराज जगन्नाथन ने 3.23 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की शॉट पुट एफ46 में भी एक और क्लीन स्वीप हुआ, जहां रोहित कुमार ने 14.35 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, देवेंद्र सिंह गुर्जर ने 13.97 मीटर के साथ रजत और लोकेश अकुला ने 10.92 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। भारत ने थ्रोइंग इवेंट्स में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसमें साहिल सलीम सैय्यद ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ51/एफ55 में 36.83 मीटर के साथ स्वर्ण जीता, इसके बाद सुखचैन ने रजत (30.49 मीटर) और सुधीर ने कांस्य (28.78 मीटर) जीता।

पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ12/एफ13 में, मनजीत ने 57.86 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, प्रतीक अमृतराव पाटिल ने 50.43 मीटर के साथ रजत जीता और इरफान दीवान ने 45.39 मीटर के साथ कांस्य पदक को अपने नाम किया। पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ40/एफ41 में भी भारत का दबदबा रहा, जिसमें सुनील कुमार ने 32.58 मीटर के साथ स्वर्ण जीता, प्रिंस कुमार ने 31.23 मीटर के साथ रजत जीता, और कथिर धनसेकरन ने 18.73 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD