Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

कुलतार सिंह संधवां और बलबीर सिंह ने पंजाब विधानसभा में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी डॉक्टरज़ एसोसिएशन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल से की बैठक

एसोसिएशन की जायज़ मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा: कुलतार सिंह संधवां

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Balbir Singh, Sukhwinder Singh Sukhi, Shery Kalsi, Manjit Singh Bilaspur, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 11:36 IST

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ . बलबीर सिंह ने आज पंजाब विधानसभा में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी डॉक्टरज़ एसोसिएशन पंजाब के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से बैठक की। यह प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान डॉ. प्रीतम सिंह छोक्कर की अगुवाई में विधानसभा के विशेष दौरे पर पहुंचा था।

एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. मनजीत सिंह ढिल्लों और सरंक्षक डॉ. तरसेम सिंह के विशेष प्रयासों से यह बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ . बलबीर सिंह के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान एसोसिएशन के सचिव डॉ. गगन अरोड़ा ने इलेक्ट्रोहोम्योपैथी से संबंधित ‘स्पैगाइरिक’ दवाइयों के निर्माण लाइसेंस को नियमित करने और जारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि इस पद्धति को कानूनी मान्यता देने से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा सुधार संभव है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ . बलबीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी। 

उन्होंने एसोसिएशन से राजस्थान और अन्य राज्यों में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी को मिली मान्यता से संबंधित आवश्यक आंकड़े और दस्तावेज़ उपलब्ध कराने को कहा, ताकि इस विषय में आगे की कार्रवाई की जा सके। इस बैठक के दौरान विधायक सुखविंदर सिंह सुखी, विधायक शेरी कलसी और विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर भी उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल के सभी डॉक्टरों ने पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह अजीतवाल, डॉ. गुरदेव सिंह फिरोजपुर, डॉ. अवतार सिंह नकोदर, डॉ. रणजीत सिंह अबोहर, डॉ. इंदरजीत कौर अमृतसर, डॉ. तेजवंत कौर कोटकपूरा, डॉ. इंदरजीत सिंह नथाणा, डॉ. जगसीर खारा (ए एंड डी फार्मा), गुरमेल सिंह चाहल, डॉ. रेशम सिंह, डॉ. मनदीप सिंह धूड़िया, डॉ. कीर्तन सिंह, डॉ. दलजीत सिंह मोगा, डॉ. रणजीत सिंह बिलासपुर, डॉ. लखविंदर शर्मा बरगाड़ी,डॉ. गुरबचन सिंह थराज,डॉ. गुरमेल सिंह ढिल्लवां, डॉ. बलदेव सिंह कालके, डॉ. चंद सिंह रूपाणा, डॉ. सुरजीत सिंह कपूरथला, सुखविंदरा सिंह कपूरथला, डॉ. गुरदियाल सिंह कपूरथला, डॉ. जसवंत सिंह नकोदर, डॉ. गुलाब सिंह फिरोजपुर, डॉ. पाल सिंह जीरा, डॉ. साहिब सिंह तरनतारन, डॉ. भूपिंदर सिंह बावा, डॉ. कीर्तन सिंह चमकौर साहिब, डॉ. जग रूप सिंह जीरा, डॉ. मुहम्मद शरीफ, डॉ. बारा सिंह, डॉ. सरबजीत सिंह चुग्गे कलां, डॉ. जसवीर सिंह, डॉ. सुखपाल सिंह और गुरिंदर सिंह महिंदीरत्ता भी मौजूद रहे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Balbir Singh , Sukhwinder Singh Sukhi , Shery Kalsi , Manjit Singh Bilaspur , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD