Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

प्रियंका गोस्वामी : 'रेस वॉक' में देश का गौरव, कभी इस वजह से दौड़ की तरफ आकर्षित हुई थीं

Sports News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 12:38 IST

रेस वॉक एक ऐसी ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता है जिसमें धावक दौड़ने के बजाय बहुत तेजी से पैदल चलते हैं। इस खेल में भारत की प्रियंका गोस्वामी ने बड़ा नाम बनाया है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को पदक दिलाया है। प्रियंका गोस्वामी का जन्म 10 मार्च 1996 को मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। एक निम्न-मध्यवर्गीय परिवार से होने के कारण उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

एथलेटिक्स में आने से पहले गोस्वामी ने कुछ महीनों तक स्कूल में जिमनास्टिक की प्रैक्टिस की। वह दौड़ने की तरफ भी इसलिए आकर्षित हुईं क्योंकि सफल धावक को इनाम के तौर पर बैग मिलते थे। प्रियंका ने 2017 में इंडियन रेसवॉकिंग चैंपियनशिप का खिताब जीता था। फरवरी 2021 में, उन्होंने 20 किमी की रेस में इंडियन रेसवॉकिंग चैंपियनशिप जीती, जिसमें उन्होंने 1:28.45 का नया इंडियन रिकॉर्ड बनाया, और 2020 समर ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाई किया।

गोस्वामी ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। टोक्यो में वह 17वें, जबकि पेरिस में 41वें स्थान पर रही थीं। प्रियंका गोस्वामी ने 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 किलोमीटर 'रेस वॉक' में रजत पदक जीता था। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं थीं। 

2023 में बैंकॉक में हुए 20 किलोमीटर वॉक में रजत पदक जीता था, जबकि विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में 2021 में 20 किलोमीटर वॉक में कांस्य पदक जीता था।  2025 में इंसब्रुक में आयोजित ऑस्ट्रियन रेसवॉकिंग चैंपियनशिप में भारतीय रेसवॉकरों ने सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसमें प्रियंका गोस्वामी ने 47:54 के समय के साथ महिलाओं की 10 किमी दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

प्रियंका ने स्लोवाकिया के डुडिंस्का 50 में महिलाओं की 35 किमी रेस वॉक में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2 घंटे 56 मिनट 34 सेकंड का समय निकालकर 11वां स्थान हासिल किया था। भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतर करने के लिए प्रयासरत प्रियंका गोस्वामी भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD