Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा खेलों के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए किए जा रहे हैं बड़े प्रयास : कुलवंत सिंह

गोबिंदगढ़ में तीसरे कबड्डी महाकुंभ के दौरान विधायक कुलवंत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल प्रबंधकों का बढ़ाया हौसला

Kulwant Singh Mohali, SAS Nagar, Mohali, SAS Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 15:42 IST

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब में खेलों के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें खेलों के लिए उचित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मोहाली हलके सहित पूरे पंजाब में बड़ी संख्या में खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, जिससे नौजवान लड़के-लड़कियां अपना समय खेल मैदानों में बिताकर अपने परिवार, पंजाब और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। विधायक कुलवंत सिंह गांव गोबिंदगढ़ में पीर बाबा अस्तली जी और अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी स्पोर्ट्स क्लब (रजि.) की ओर से आयोजित तीसरे कबड्डी महाकुंभ के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रबंधकों का उत्साहवर्धन कर रहे थे।

उन्होंने इस टूर्नामेंट के प्रबंधकों मीत गुज्जर, रवि बाजवा, अमन बाजवा और अन्य साथियों को बधाई देते हुए कहा कि ये प्रबंधक हर वर्ष इस महाकुंभ का बेहतर ढंग से आयोजन करते हैं। जिससे क्षेत्र के खेल प्रेमियों को प्रेरणा मिलती है और अन्य लोग भी खेल टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए उत्साहित होते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास लगातार जारी है और वे परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि यह इलाका हमेशा तरक्की करता रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों और पढ़ाई की ओर प्रेरित करें। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने खेल प्रबंधकों को भरोसा दिलाया कि वे हर समय उनके साथ खड़े हैं और आने वाले समय में इससे भी बड़े स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित कर खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाते रहेंगे।

इस मौके पर पीर बाबा अस्तली जी और अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी स्पोर्ट्स क्लब (रजि.) गांव गोबिंदगढ़ के प्रधान मीत गुज्जर, उप प्रधान रवि बाजवा, अमन बाजवा, राजू गुज्जर, गुरकीरत सिंह, रविंदर सिंह, जसविंदर सिंह जैली, सरपंच गोबिंदगढ़ करमापुरी, कुलदीप सिंह समाणा, अवतार सिंह मौली बैदवान, अकविंदर सिंह गोसल, जसपाल सिंह मटौर, डॉ. कुलदीप सिंह, गुरजंट सिंह सरपंच, जगजीत सिंह जग्गी गोबिंदगढ़, गुरप्रीत सिंह बरियाली, परविंदर सिंह मटरां, तरलोचन सिंह मटौर, भूपिंदर सिंह पंच सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के खेल प्रेमी उपस्थित थे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , SAS Nagar , Mohali , SAS Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD