Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

मनप्रीत कौर : देश की शीर्ष शॉट पुट खिलाड़ी, विवादों ने करियर पर लगाया था ब्रेक

Sports News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 12:02 IST

देश के प्रमुख शॉट पुट खिलाड़ियों में मनप्रीत कौर का नाम शीर्ष स्थान पर लिया जाता है। मनप्रीत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए पदक जीता है और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।मनप्रीत कौर का जन्म 5 मार्च 1990 को पटियाला, पंजाब में हुआ था। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली मनप्रीत ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए खेल जगत में अपनी पहचान बनाई। 

मनप्रीत को एथलेटिक्स में रुचि अपने पिता और चचेरे भाइयों से मिली, जो स्वयं भी खिलाड़ी थे। शुरुआत में उन्होंने 100 मीटर दौड़ का अभ्यास किया, लेकिन उनके भाई ने उनकी क्षमता को पहचानते हुए उन्हें शॉट पुट अपनाने की सलाह दी। मनप्रीत जब 13 वर्ष की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया, जब 16 साल की थीं, तब उनकी माता लकवाग्रस्त हो गई थीं। इन दोहरी चुनौतियों के बावजूद कौर ने खेल के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का हौसला नहीं खोया। 

मनप्रीत ने 2007 में ओस्ट्रोवा में आयोजित 5वीं आईएएएफ वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया। 2010 में तीन साल के ब्रेक के बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 18 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। 2015 में कोलकाता में आयोजित 55वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17.96 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।

2016 में, वे रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली अपने वर्ग की अकेली भारतीय महिला बनीं। 2017 में, चीन के जिन्हुआ में एशियन ग्रैंड प्रिक्स के पहले चरण में 18.86 मीटर का थ्रो कर, उन्होंने न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि विश्व सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर, उन्होंने लंदन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया।

2017 में मनप्रीत चार बार स्टेरॉयड टेस्ट में पॉजिटिव आने की वजह से विवादों में आ गईं। 20 जुलाई 2017 से चार वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया, उनके स्वर्ण पदक व राष्ट्रीय रिकॉर्ड रद्द कर दिए गए। 2022 में निलंबन के बाद उन्होंने वापसी की और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। वे इंडियन रेलवे में कार्यरत हैं और खेल के साथ ही नौकरी की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं।

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD