Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

किसान पिता का मिला सपोर्ट, चुनौतियों का किया डटकर सामना, हर महिला एथलीट के लिए मिसाल हैं कमलप्रीत कौर

Sports News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 12:21 IST

टोक्यो ओलंपिक 2020 में डिस्कस थ्रो के खेल में एक नाम खूब चमका था और वो नाम था कमलप्रीत कौर। कमलप्रीत ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। 64 मीटर का थ्रो फेंकते हुए कमलप्रीत ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वह डिस्कस थ्रो के खेल में फाइनल तक पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं।

हालांकि, कमलप्रीत का सफर काफी चुनौतियों से भरा रहा। कमलप्रीत का बचपन से ही खेलों के प्रति खास लगाव था। वह स्कूल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से उनकी प्रतिभा निखरती रही। हालांकि, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और कमलप्रीत की मां नहीं चाहती थीं कि वह खेलकूद में हिस्सा लें।

हालांकि, कमलप्रीत को पेशे से किसान पिता कुलदीप सिंह का उन्हें पूरा सपोर्ट मिला। कमलप्रीत शुरुआत में गोला फेंक के खेल में अपनी किस्मत आजमाना चाहती थीं। हालांकि, साई केंद्र से जुड़ने के बाद उन्होंने डिस्कस थ्रो में करियर बनाने का फैसला लिया। इसके बाद कमलप्रीत ने जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया और उनका खेल लगातार निखरता गया।

साल 2013 में कमलप्रीत ने अंडर-18 नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और वह दूसरे नंबर पर रहीं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जुड़ने के बाद कमलप्रीत अगले ही साल जूनियर चैंपियन बनीं। साल 2016 में कमलप्रीत ने पहला राष्ट्रीय खिताब जीता। कमलप्रीत ने 65.06 मीटर का थ्रो फेंकते हुए नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। 

कमलप्रीत ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई टूर्नामेंट्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। कमलप्रीत के प्रदर्शन ने यह साबित किया कि भारतीय महिला खिलाड़ी भी ट्रैक एंड फील्ड के इवेंट्स में विश्व स्तर पर मुकाबला कर सकती हैं। उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाया। 

कोरोना काल में एक समय ऐसा भी आया कि कमलप्रीत डिप्रेशन की तरफ बढ़ने लगीं और इससे बचने के लिए उन्होंने गांव में ही क्रिकेट खेलना तक शुरू कर दिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में दमदार प्रदर्शन के बूते कमलप्रीत ने विश्व स्तर अपनी पहचान बनाई और उन्होंने देश की तमाम लड़कियों के लिए मिसाल पेश की। वह यह संदेश देती हैं कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD