Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

स्वामित्व योजना के तहत सभी गांवों के पूरे और स्पष्ट भूमि रिकार्ड तैयार कर ग्रामीणों को करवाए जाएंगे उपलब्ध

100 करोड़ से एक राज्य स्तरीय अत्याधुनिक डेटा सेंटर की जाएगी स्थापना

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 16:42 IST

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के तहत सभी गांवों के पूरे और स्पष्ट भूमि रिकार्ड तैयार करके ग्रामीणों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। विकास कार्यों के लिए भूमि की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए से समर्पित भूमि बैंक बनाया जाएगा। तेजी से बदलती तकनीक में रैवेन्यू अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रशिक्षण हेतु कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय राजस्व प्रशिक्षण स्थान बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिनके पास वित मंत्री का भी प्रभार है विधानसभा में बजट पेश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16,555 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें से 25 फरवरी, 2026 तक 13,491 करोड़ रुपए खजाने में प्राप्त हो चुके हैं, जोकि लक्ष्य का 81.5 प्रतिशत है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में मामलों के निपटान एवं उनकी निगरानी की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए एक आईटी सक्षम, कागज रहित राजस्व न्यायालय केस प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी। इंतकाल मंजूर करने की प्रक्रिया को पूरी तरह स्वचालित बनाया जाएगा। 

इसके अलावा 100 करोड़ रुपए की लागत से एक राज्य स्तरीय अत्याधुनिक डेटा सेंटर की स्थापना की जाएगी। एक नई स्वचालित स्टांप शेयर ट्रांसफर प्रणाली से शहरी निकायों और पंचायतों को उनका 2 प्रतिशत स्टांप शुल्क सीधे उनके खातों में दिया जाएगा। सभी शहरी क्षेत्रों के कैडस्ट्रल नक्शों को अपडेट किया जाएगा।

आपदा को मजबूती देने हेतू हरियाणा राज्य आपदा मोचन बल किया जाएगा गठित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आपदा तैयारी को नई मजबूती देने के लिए हरियाणा राज्य आपदा मोचन बल के गठन किया जाएगा। इसमें कुल 1,149 कर्मी शामिल होंगे जिनमें  अग्निवीरों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अग्नि-सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग द्वारा फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र जारी करने एवं उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जिला गुरुग्राम में 2 तथा फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रेवाड़ी, पलवल तथा नूंह में एक-एक नया फायर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2027-28 के अंत तक फरीदाबाद और पलवल को बाढ़ मुक्त करने के लिए एक तकनीक आधारित योजना लागू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संपत्ति के लेन-देन में पारदर्शिता और कानूनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए एग्रीमेंट टू सेल का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा ताकि धोखाधड़ी और अनावश्यक मुकदमेबाजी कम हो सके। वर्ष 2026-27 में विभाग के लिए 19,500 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य किया गया जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.8ः अधिक है। 

वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 2,180.88 करोड़ रुपए से 84.53 प्रतिंशत से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में 4,024.28 करोड़ रुपए किया गया है। 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD