Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'सेमीकंडक्टर और रेलवे के विकास में गुजरात का बड़ा योगदान', अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 09:46 IST

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 'गुजरात सेमीकनेक्ट सम्मेलन 2026' में रविवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि शनिवार भारत के इतिहास में इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा दिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। यह वही वादा था, जो उन्होंने वर्षों पहले भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लाने का किया था और अब वह पूरा हो गया।  

उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी दूसरा प्लांट कमर्शियल प्रोडक्शन में जाएगा और इस साल दो अन्य प्लांट भी शुरू होंगे। कुल 10 प्लांट को मंजूरी दी गई है, जिनमें से इस साल चार प्लांट का प्रोडक्शन या उद्घाटन होगा।अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के योगदान की भी सराहना की और कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए बन रहे इकोसिस्टम में गुजरात का बड़ा हाथ है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की तारीफ की।

इसके बाद उन्होंने रेलवे के विकास पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल रेलवे को गुजरात में रिकॉर्ड 17,366 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है, जबकि साल 2009-14 में केवल 589 करोड़ रुपए का बजट मिलता था।उन्होंने कहा कि गुजरात में कुल 1,28,748 करोड़ रुपए के रेलवे निवेश हो रहे हैं। इस बजट के तहत 87 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण हो रहा है और 21 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है। अहमदाबाद, साबरमती, सूरत, उधना और सोमनाथ समेत कई स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन का काम भी अच्छी प्रगति पर है और अगले साल मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन शुरू होगी। ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा केवल 1 घंटे 57 मिनट में पूरी होगी। अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी हाल ही में आए और बुलेट ट्रेन की प्रगति और गुणवत्ता देखकर बहुत संतुष्ट हुए। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने 7 नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी है।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD