Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

जयंता तालुकदार : एफआईटीए मेटेकसन विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय

Sports News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 09:36 IST

तीरंदाजी भारत की एक पारंपरिक कला है। प्राचीन काल में शत्रु पर विजय पाने के लिए लोग इसमें दक्षता हासिल करते थे। आधुनिक युग में तीरंदाजी एक सम्मानित खेल के रूप में जानी जाती है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खेली जाती है। भारत के जिन तीरंदाजों ने वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और देश का नाम रोशन किया है उनमें जयंता तालुकदार का नाम अहम है। 

जयंता तालुकदार का जन्म 2 मार्च, 1986 को गुवाहाटी, असम में हुआ था। असम एक जनजाति बहुल प्रदेश है। तीरंदाजी असम में बेहद लोकप्रिय है। इसका असर जयंता पर भी पड़ा और बेहद कम उम्र में ही उन्होंने इस खेल में रुचि लेना शुरू कर दिया। अपनी मेहनत और कुशलता के दम पर जल्द ही उन्होंने इस क्षेत्र में सिद्धता हासिल की और बड़ी सफलता प्राप्त की। 

तालुकदार 2004 जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 2006 में उन्होंने एफआईटीए मेटेकसन विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में स्वर्ण जीतने वाले वह पहले भारतीय तीरंदाज थे। 2006 में उन्होंने साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और 2006 एशियन गेम्स में टीम कॉम्पिटिशन में कांस्य पदक भी जीता।

21 जून 2012 को, जयंत तालुकदार लंदन ओलंपिक 2012 के लिए भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज टीम में शामिल हुए। उन्होंने पुरुषों की व्यक्तिगत और पुरुषों की टीम दोनों इवेंट में हिस्सा लिया। वह व्यक्तिगत स्पर्धा के पहले दौर में जैकब वूकी से हार गए। भारत टीम स्पर्धा के पहले दौर में जापान से हारी थी। नवंबर 2015 में, उन्होंने रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में दीपिका कुमारी के साथ 2015 एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 

भारत में तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने और इस खेल में देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में जयंता तालुकदार का बड़ा योगदान रहा है। भारत सरकार ने 2007 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। असम सरकार ने तालुकदार ने उन्हें पुलिस उप अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया है। 

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD