Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

गौरव गौतम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

हुड्डा चौक के जीर्णोद्धार कार्य का भी किया शुभारंभ, हरित एवं स्वच्छ पलवल का आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:31 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के सेक्टर-2 स्थित हुड्डा चौक पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो न केवल पलवल बल्कि पूरा हरियाणा हरित एवं स्वच्छ बन सकता है। 

उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से बढ़-चढक़र इस अभियान में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान श्री गौतम ने पलवल के सेक्टर-2 स्थित हुड्डा चौक स्थित भव्य प्रवेश द्वार के जीर्णोद्धार कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस कार्य से पलवल का प्रवेश द्वार और अधिक आकर्षक, सुसज्जित एवं गौरवशाली स्वरूप में विकसित होगा। 

यह पहल शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पलवल की पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि शहर का विकास केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता, हरियाली और सुव्यवस्थित वातावरण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश है। यदि हम सभी मिलकर इस दिशा में कार्य करें, तो आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD