Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

कृषि मंत्री ने किसानों को 480 स्प्रे पंप किये वितरित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 15:01 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज यमुनानगर में अनुसूचित जाति के किसानों को 480 स्प्रे पंप नि:शुल्क वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और हमारी अधिकतर आबादी खेती पर ही निर्भर है। खेती को उन्नत एवं बीमारियों से रहित बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से कदम उठाएं जा रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि कृषि भूमि में अधिक मात्रा में रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों का प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म होती जा रही है। इसके साथ ही भूमि के प्राकृतिक स्वरूप में भी बदलाव हो रहे है जो किसानों के लिए काफी नुकसानदायक है। 

श्री राणा ने कहा कि आज हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को जहर मुक्त भूमि दे सकें। हमें आज प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा, क्योंकि हमारा खान-पान लगातार दूषित होता जा रहा है जिसके कारण भयंकर बीमारियां पैदा हो रही हैं। 

प्राकृतिक खेती से कृषि भूमि में जीवाणुओं की वृद्धि भी होती है और कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पानी बचाने के लिए भी आगे आना होगा। यदि पानी बचाने के लिए हमें अभी से ही प्रयास नहीं किए तो हमारी आने वाली पीढिय़ों को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि फसलों पर कीटनाशक एवं पोषक तत्वों के समान और प्रभावी छिडक़ाव के लिए आधुनिक स्प्रे पंप अत्यंत उपयोगी हैं। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा तथा समय की भी बचत होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे उन्नत कृषि यंत्रों का अधिक से अधिक उपयोग करें और विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD