Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया

डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है

Anupriya Patel, BJP, Bharatiya Janata Party, DHR Medical Colleges Research Connect 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 11:40 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया। 26-27 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाला यह दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन देशभर के 100 से अधिक मेडिकल कॉलेजों को एक मंच प्रदान करेगा।

यहां देश में स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे की स्थापना हेतु केंद्रीय योजना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज अनुसंधान इकाइयां (एमआरयू) स्थापित की गई हैं । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में देश में स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की सराहना की और संकाय सदस्यों से चिकित्सा अनुसंधान के स्तर को ऊंचा उठाने का आग्रह किया ताकि देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिल सके।

26 और 27 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिनिधि अपनी गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और बेहतर अनुदान प्रस्ताव लेखन, प्रशिक्षण अवसरों और जैव चिकित्सा अनुसंधान के तकनीकी पहलुओं से संबंधित विषयों पर संवादात्मक व्याख्यानों, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों में शामिल हो रहे है। इन प्रयासों का उद्देश्य आपसी अनुभवों से सीखना और अपने संस्थानों के शोधकर्ताओं की उच्च गुणवत्ता वाले जैव चिकित्सा अनुसंधान करने की क्षमता को बढ़ाना है।

 

Tags: Anupriya Patel , BJP , Bharatiya Janata Party , DHR Medical Colleges Research Connect 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD