Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

टी20 वर्ल्ड कप : मिचेल सेंटनर के बाद रचिन रवींद्र का जलवा, न्यूजीलैंड की 61 रन से जीत, खिताबी रेस से बाहर श्रीलंका

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Mitchell Santner, Rachin Ravindra, New Zealand, Sri Lanka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 12:49 IST

न्यूजीलैंड ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है। श्रीलंका ने सुपर-8 के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए। इससे पहले श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों 51 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

ग्रुप-1 से इंग्लैंड शुरुआती दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुका है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 2 मुकाबलों में 3 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में 1 प्वाइंट हासिल किया है। यह टीम तीसरे स्थान पर है। श्रीलंकाई टीम 28 फरवरी को इस विश्व कप में अपना अंतिम मैच पाकिस्तान से खेलेगी।

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसमें उसकी कोशिश जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचने की होगी। बुधवार को खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम को सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की।

एलन 23 रन, जबकि सीफर्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम 34 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। रचिन 22 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए। इस साझेदारी के टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। 

मेहमान टीम ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर (47) ने कोल मैककोन्ची (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट निकाले। एक विकेट डुनिथ वेललेज ने हासिल किया।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 107 रन ही बना सकी। श्रीलंका को पहली ही गेंद पर पथुम निसांका (0) के रूप में झटका लगा। इसके बाद टीम ने 6 के स्कोर पर चरिथ असलांका (5) का विकेट भी खो दिया। पवन रत्नायके ने कुसल मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 रन जुटाए, लेकिन टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही। 

रत्नायके ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि मेंडिस ने 23 गेंदों में 4 चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली। डुनिथ वेललेज ने 29 रन जोड़े, लेकिन श्रीलंका को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके। न्यूजीलैंड की तरफ से 'प्लेयर ऑफ द मैच' रचिन रवींद्र ने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि मैट हैनरी ने 2 विकेट निकाले। 1 सफलता कप्तान सेंटनर के हाथ लगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Mitchell Santner , Rachin Ravindra , New Zealand , Sri Lanka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD