Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

युमनाम खेमचंद सिंह ने नरेंद्र मोदी से की बैठक, शांति, समान विकास और महिला सशक्तीकरण पर जोर

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Yumnam Khemchand Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 13:11 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री खेमचंद ने राज्य सरकार के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।प्रतिनिधिमंडल में राज्य के दो उपमुख्यमंत्री, भाजपा की नेमचा किपगेन और नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की लोसी दिखो भी शामिल थे।

नेमचा किपगेन मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं, जो कांगपोकपी जिले की निवासी हैं। यह मुलाकात मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के 4 फरवरी को पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी पहली औपचारिक भेंट थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मणिपुर में शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने राज्य में जारी चुनौतियों का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों में समान विकास और सामंजस्यपूर्ण माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि केंद्र सरकार मणिपुर में पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुख्यधारा में लाने से राज्य में सामाजिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। बैठक में मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह, उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन और लोसी दिखो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री का दौरा राज्य में शांति और विकास के प्रयासों को नई गति देगा और केंद्र-राज्य समन्वय को और मजबूत बनाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने शांति बहाली, विकास परियोजनाओं और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर गहन चर्चा की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब मणिपुर में पिछले कुछ समय से जातीय तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। 

नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह ने शांति बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। विभिन्न समुदायों के बीच संवाद, महिला सशक्तीकरण और विकास योजनाओं के माध्यम से राज्य को पटरी पर लाने के प्रयास तेज किए गए हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Yumnam Khemchand Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD