Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

डेराबस्सी के सैदपुरा में विकास की नई किरण: 45 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल प्रोजेक्ट का शुभारंभ

Kuljit Singh Randhawa, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Dera Bassi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेराबस्सी , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 13:15 IST

हल्का विधायक स: कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा नगर कौंसिल डेराबस्सी की सीमा के अंतर्गत वार्ड नंबर 8, गांव सैदपुरा में वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड की ओर से लगभग 45 लाख रुपये की लागत से लगाए जाने वाले नए पानी के ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ किया गया।यह परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान साबित होगी।

इस अवसर पर विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब में विकास की गति को तेज करने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य “सरबत दा भला” है और हर वर्ग तक स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि डेराबस्सी हलके में लगातार करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं और प्रत्येक वार्ड में जमीनी स्तर पर कार्य दिखाई दे रहा है। यह ट्यूबवेल परियोजना न केवल पानी की आपूर्ति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि क्षेत्रवासियों के दैनिक जीवन को भी सुगम बनाएगी।

इस दौरान नगर कौंसिल प्रधान, वार्ड इंचार्ज, पार्टी के ब्लॉक प्रधान, अन्य वरिष्ठ नेता, स्थानीय वार्ड निवासी, सोसायटी के प्रधान तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य डेराबस्सी को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Dera Bassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD