Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

रंग-बिरंगा पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की कड़ी मेहनत और बड़ी उपलब्धियां न सिर्फ देश बल्कि दुनिया का भी मुख्य आकर्षण बन गई हैं - कुलदीप सिंह धालीवाल

चुनाव क्षेत्र के 34 गांवों में 10.34 करोड़ रुपये की लागत से खेल के मैदानों के विकास कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 12:43 IST

आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने विधानसभा हलका अजनाला के झंडेर, सहिंसरा कलां, खतरााए कलां, तेड़ा खुर्द, तेड़ा कलां, बाठ, धारीवाल कलेर, चक्क सिकंदर, तलवंडी नाहर सहित 11 गांवों में 3.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मॉडल खेल मैदानों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि हलका अजनाला में 10.34 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे मॉडल खेल मैदानों के निर्माण कार्य में पारदर्शिता, ईमानदारी, संबंधित गांवों के लोगों की भागीदारी तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हलका अजनाला के 34 गांवों में 10.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मॉडल खेल मैदानों का निर्माण कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में ढिलाई या घटिया सामग्री पाए जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस मुकदमे दर्ज कराने से भी परहेज नहीं किया जाएगा।

गांवों में आयोजित नुक्कड़ बैठकों को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि पंजाब भर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 3100 करोड़ रुपये की लागत से दर्जनों गांवों में मॉडल खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 3 करोड़ नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, प्रत्येक घरेलू बिजली उपभोक्ता को बिना किसी भेदभाव के 600 यूनिट मुफ्त बिजली देकर लगभग 5000 रुपये प्रति उपभोक्ता का वित्तीय लाभ, शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा स्तर को राष्ट्रीय स्तर का बनाना तथा आम आदमी पार्टी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन-शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने तथा गैंगस्टरवाद, फिरौती और नशा तस्करों के खिलाफ “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “ऑपरेशन प्रहार” जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। धालीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान  की अगुवाई वाली सरकार पंजाब के इतिहास में पहली ऐसी सरकार है, जो शहरी विकास के साथ-साथ गांवों को आत्मनिर्भर और मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के विजन पर कार्य कर रही है। 

इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण विकास में कोई कमी नहीं आने दी जा रही।

 

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD