Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

आकांक्षी जिला,आकांक्षी खंड पांगी व तीसा और संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 11:53 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आकांक्षी जिला कार्यक्रम, आकांक्षी खंड तीसा व पांगी तथा संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न विभागीय संकेतकों की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुओं के एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण प्रतिशत की समीक्षा करते हुए अधिकतम पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित कर लक्ष्य की शीघ्र प्राप्ति के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अंतर्गत आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में पर्याप्त बालिका शौचालय सुविधा युक्त विद्यालयों के प्रतिशत संकेतक की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सतत रूप से शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने को कहा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के संकेतकों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्रमुख लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला उपनिदेशक, उद्यान विभाग को सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में और तेजी लाने को कहा, ताकि पूर्ण संतृप्ति प्राप्त की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आकांक्षी खंडों में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जांच अभियान में गति लाने के निर्देश दिए। वहीं, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक को फसल बीमा योजना, मुद्रा लोन तथा जीवन ज्योति बीमा योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रयास तेज करने को कहा।

उपायुक्त ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम, आकांक्षी खंड कार्यक्रम तीसा व पांगी तथा संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत निर्धारित अधिकांश प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में संतृप्ति प्राप्त की जा चुकी है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, उपनिदेशक उद्यान प्रमोद शाह कृषि भूपेंद्र सिंह, पशुपालन राकेश भंगलिया, प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला में बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी तिलक कुमार व प्रिंसिपल डायट नम्रता शर्मा उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD