Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता है जरूरी- श्याम सिंह राणा

Shyam Singh Rana, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 21 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 13:08 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने एवं वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि प्राइवेट एवं सरकारी सेक्टर मिलकर कार्य करेंगे तो अवश्य ही भारत वर्ष 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनेगा।

मंत्री आज यमुनानगर के उपमंडल रादौर के गांव घिलौर माजरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने एक कंपनी की ओर से दी गई 10 लाख रुपये की राशि से स्कूल के बच्चों के बैठने के लिए स्टेप स्टूल, शौचालय व वाल पेंटिंग का भी उद्घाटन किया और स्कूल के परिसर में पौधारोपण भी किया।

मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में एआई(कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विषय पर एक महत्वपूर्ण फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया। एआई विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर 155261 जारी किया गया है, जिससे विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेल एक दूसरे के पूरक है, इसलिए बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। यदि हम खेल नर्सरी के रूप में किसी एक खेल को अपना ले तो अवश्य ही हमें उस खेल में सफलता मिलती है और बच्चों में भी उसी खेल के प्रति रुचि पैदा होती है।

उन्होंने कहा कि हमें समय और अपनी ऊर्जा का सही रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का आधार है, बल्कि अनुशासन टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। देश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति बनाई है और इस खेल नीति के कारण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ी देश के अन्य राज्यों से ज्यादा पदक जीतकर लाते हैं।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD