Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

किसानों की आय बढ़ाने के लिए 1300 करोड़ रुपये के निवेश से पंजाब को बागवानी क्षेत्र में मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन: मोहिंदर भगत

पंजाब अपनाएगा महाराष्ट्र बागवानी मॉडल; एफ.पी.ओ. को मजबूत करने के लिए समझौता हुआ सहीबद्ध

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 12:04 IST

पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब लगभग 1300 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ बागवानी क्षेत्र में बड़ी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे जहां किसानों की आय में वृद्धि होगी, वहीं नए निर्यात अवसरों के लिए भी रास्ता साफ होगा।

आज यहां जारी प्रेस ब्यान में मंत्री ने महाराष्ट्र के नासिक में सहियाद्री किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के हालिया दौरे के नतीजों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब महाराष्ट्र बागवानी मॉडल के सफल अभ्यासों को अपनाएगा ताकि राज्य के किसान संगठित खेती, प्रोसेसिंग और बेहतर मार्केट लिंकेज के माध्यम से अधिक मुनाफा कमा सकें। 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण और संस्थागत सहायता के जरिए पंजाब में किसान उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) को मजबूत करने के लिए सहियाद्री के साथ समझौते भी हस्ताक्षर किये गये हैं। श्री भगत ने कहा कि उनका यह दौरा बहुत सफल रहा क्योंकि प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अध्ययन किया कि किसान उत्पादन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और निर्यात को बेहतर बनाने के लिए एफ.पी.ओ. के माध्यम से कैसे सामूहिक रूप से काम कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सहियाद्री 30,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में हजारों किसानों के साथ काम कर रहा है और 42 देशों को फल एवं सब्जियों का निर्यात कर रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने आधुनिक पैकहाउस, प्रोसेसिंग यूनिट्स, रिसर्च फार्म और प्रशिक्षण केंद्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने किसानों और विशेषज्ञों से सीधे बातचीत की। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान भी महाराष्ट्र की तरह वैज्ञानिक फसल योजना, बेहतर गुणवत्ता नियंत्रण और मजबूत बाजार संपर्कों से लाभ उठा सकते हैं। समझौते के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि यह पंजाब में मजबूत किसान समूह बनाने, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने में मदद करेगा ताकि किसान सामूहिक रूप से काम करके लाभ उठा सकें और अपने उत्पादों की बेहतर कीमतें प्राप्त कर सकें।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र में फसली विविधता को प्रोत्साहित करने, फसलों के मूल्य में वृद्धि करने और किसानों के लिए टिकाऊ आय के अवसर पैदा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब पूरे देश में एक अग्रणी बागवानी हब के रूप में उभरने में सक्षम है।

इस अवसर पर आयुक्त (कृषि) बबीता कलेर, निदेशक बागवानी शैलेंद्र कौर, उप निदेशक (बागवानी) हरप्रीत सिंह सेठी, सहायक निदेशक (बागवानी) रूपिंदर कौर, सहायक निदेशक (बागवानी) बलविंदरजीत कौर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD