Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

मनु भाकर : 14 साल की उम्र में पिता से मांगी पिस्टल, पेरिस ओलंपिक में रचा था इतिहास

Sports News, Shooting, Manu Bhaker
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 11:48 IST

ओलंपिक मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वालीं मनु भाकर ने अपनी सटीक निशानेबाजी से पूरी दुनिया में धाक जमाई है। पिस्टल शूटिंग में आत्मविश्वास और निरंतरता ने मनु को खास बनाया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई पदक जीतकर उन्होंने कम उम्र में देश का नाम रोशन किया। 18 फरवरी 2002 को झज्जर (हरियाणा) में एक बेटी का जन्म हुआ। 

मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर पिता राम किशन भाकर और मां सुमेधा ने इस बच्ची का नाम झांसी की रानी के बचपन के नाम 'मनु' पर रखा। माता-पिता चाहते थे कि बेटी रानी लक्ष्मीबाई की तरह निडर बने। मनु भाकर स्कूल के दिनों में टेनिस, बॉक्सिंग के साथ स्केटिंग करती थीं। उन्होंने मार्शल आर्ट 'थान टा' में नेशनल लेवल पर मेडल भी जीता।

जब मनु महज 14 साल की थीं, तो उन्होंने शूटिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया। उस समय रियो ओलंपिक 2016 खत्म ही हुआ था। मनु ने महज एक हफ्ते के अंदर पिता राम किशन से पिस्टल लाने को कहा, जिन्होंने बेटी की इस मांग को पूरा किया, क्योंकि पिता को मनु पर पूरा विश्वास था। मनु भाकर ने प्रैक्टिस जारी रखी, जिसका फल साल 2017 की नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मिला, जहां उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में ओलंपियन हीना सिद्धू के विरुद्ध खेलते हुए 242.3 के स्कोर के साथ रिकॉर्ड बना दिया। 

मनु ने इसी साल एशियन जूनियर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल पर भी निशाना साधा। मनु भाकर महज 16 साल की उम्र में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली सबसे युवा भारतीय बनीं। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में ओम प्रकाश मिथेरवल के साथ गोल्ड जीता। साल 2017 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाते हुए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड अपने नाम किया, जिसके बाद अपने दूसरे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में एक और गोल्ड जीतने के साथ मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा। टोक्यो ओलंपिक 2020 में मनु ने जगह बनाई, लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और 25 मीटर पिस्टल में क्रमश: 12वें, 7वें और 15वें स्थान पर रहीं।

2021 आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड और 25 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर जीतने के बाद साल 2023 एशियन गेम्स में उसी स्पर्धा में गोल्ड पर निशाना साधा। 2024 पेरिस ओलंपिक में मनु ने पिछली कसर को पूरा किया। 

उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीते। वह 25 मीटर पिस्टल इवेंट में चौथे पायदान पर रहीं। इसी के साथ वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए मनु भाकर को साल 2024 में 'मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड' और साल 2020 में 'अर्जुन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Sports News , Shooting , Manu Bhaker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD