Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अमित शाह आज गुजरात के वडोदरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव परिवार की महाआरती में शामिल हुए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे स्वाभिमान के बिंदुओं को फिर से गौरवपूर्ण स्थान दिलाने का संकल्प लिया है

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडोदरा , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 15:58 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज गुजरात के वडोदरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव परिवार की महाआरती में शामिल हुए। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि जब कोई पुण्यात्मा सच्चे मन से संकल्प करता है, तो ईश्वर की कृपा से मुश्किल से मुश्किल संकल्प भी पूर्ण हो जाता है और बहुत बार तो वह एक परंपरा के रूप में परिवर्तित हो जाता है। 

इसका सबसे बड़ा और जीवंत उदाहरण सर्वेश्वर महादेव की यह विराट प्रतिमा है, जो आज शिवरात्रि के अवसर पर हम सबके समक्ष एक चमत्कार की तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि सावली वाले महाराज ने तीन महान संकल्प किए थे—सुर सागर के मध्य में भव्य शिव प्रतिमा की स्थापना, शिवरात्रि के दिन वडोदरा में शिवजी की भव्य सवारी का आयोजन तथा गणेशजी की स्थापना। 

ये तीनों संकल्प हमारी आँखों के सामने साकार रूप में उपस्थित हैं। श्री शाह ने कहा कि पूज्य सावली वाले स्वामी के इस महान संकल्प को सिद्ध करने में अनेक भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प घर-परिवार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने पूरे वडोदरा शहर के नागरिकों को एक सूत्र में बाँध दिया।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज शिवरात्रि का उल्लेख काशी, कोयंबटूर, रामेश्वरम या गिर सोमनाथ, कहीं भी हो, देशभर में सुर सागर के सर्वेश्वर महादेव का नाम गूँजता है। उन्होंने कहा कि यह विराट पुरुषार्थ, सामूहिक संकल्प और संतों के आशीर्वाद का ही परिणाम है, जिसने इस सरोवर को श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनाया है। 

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज देश में ऐसा कोई गाँव नहीं होगा जहाँ शिवरात्रि का उत्सव नहीं मनाया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे स्वाभिमान के बिंदुओं को फिर से गौरवपूर्ण स्थान दिलाने का संकल्प लिया है। उनके नेतृत्व में यह कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में कई दशकों तक राम लला एक साधारण टेंट में विराजमान रहे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में उन्हें एक भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापित किया गया। श्री शाह ने कहा कि करोड़ों लोगों का संकल्प था कि अयोध्या में ठीक उसी स्थान पर, जहाँ प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था, एक विराट मंदिर की स्थापना हो।

बाबर के काल से लेकर आज तक यह संकल्प अधूरा रहा, लेकिन हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आज अयोध्या की उसी पावन भूमि पर प्रभु श्री राम की भव्य प्रतिमा स्थापित हो चुकी है। गृह मंत्री ने कहा कि इसी प्रकार, काशी में औरंगजेब ने काशी विश्वनाथ मंदिर को छिन्न-भिन्न कर दिया था। आज मोदी जी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी अपार भव्यता के साथ पुनर्निर्मित होकर खड़ा है।

श्री अमित शाह ने कहा कि बीते एक हजार वर्षों में सोमनाथ के ज्योतिर्लिंग पर आक्रमणकारियों ने अनगिनत बार हमला किया। लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल, के. एम. मुंशी तथा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के दृढ़ संकल्प से मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ। आज यह मंदिर उन सभी आक्रांताओं को परास्त करते हुए सनातन धर्म की प्रचंड विजय का प्रतीक बनकर सोम समुद्र के तट पर अटल खड़ा है। 

उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस वर्ष ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाकाल कॉरिडोर का पुनर्निर्माण हो या ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाने का अवसर, मोदी जी ने हमारी संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित किया। श्री शाह ने कहा कि एक-एक कर गुलामी की सभी निशानियों से देश को मुक्त करते हुए मोदी जी ने देशवासियों के मन से सामूहिक हीन भावना को खत्म किया है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD