Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

अनिल विज ने मामले में जेई के खिलाफ एफआईआर के दिए आदेश

परिवहन मंत्री ने राजौंद नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता की जांच विजिलेंस से करवाने के निर्देश दिए

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 15:47 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जमीनी विवाद में एक पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने रिश्वत मांगने के आरोप में एक जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने राजौंद नगर पालिका में पिछले साढ़े तीन साल में हुए कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की जांच विजिलेंस से भी करवाने के आदेश जारी किए। 

उन्होंने गांव पाई में आवास योजना के तहत काटी कालोनी में अवैध बोरवेल कनेक्शन करने के मामले में एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करके जांच रिपोर्ट आगामी बैठक में देने के आदेश जारी किए। उन्होंने एक अपात्र व्यक्ति द्वारा विवाह शगुन योजना का लाभ लेने पर उससे रिकवरी के भी आदेश जारी किए।

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री ने गांव तितरम निवासी संदीप मलिक व अन्य ने शिकायत में जमीन खरीद मामले की शिकायत पर दर्ज केस को रद्द करवाने में शामिल एक पुलिस कर्मचारी संदीप कुमार को जांच पूरी होने तक सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। किठाना निवासी कृष्ण कुमार ने सांघन में उसके रिश्तेदारों के ट्रांसफार्मर को शिफ्ट न किए जाने की एवज में जेई के रिश्वत मांगने की शिकायत पर बिजली निगम के अधिकारियों को उसका ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने और रिश्वत मांगने पर जेई के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

मंत्री अनिल विज ने राजौंद निवासी राकेश राणा की शिकायत पर नगर पालिका राजौंद में पिछले साढ़े तीन सालों में हुए कार्यों में करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी के मामले की जांच हरियाणा विजिलेंस से करवाने के आदेश जारी किए। पाई निवासी दिलबाग व अन्य की शिकायत पर आवास योजना के तहत मिले प्लाट में छह अवैध ट्यूबवेल कनेकशन हटाने और  एडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी को अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए।

गांव मालखेड़ी निवासी राहुल को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की राशि हड़पने की शिकायत पर मंत्री अनिल विज ने जांच अधिकारी को बदलने और आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करने के आदेश दिए।   समिति की बैठक में 15 शिकायतों की सुनवाई की, जिसमें नौ पुरानी व 6 नई शिकायतें शामिल रही।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD