Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

शूटिंग : एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

Sports News, Shooting, Asian Rifle Pistol Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 13:15 IST

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल 94 मेडल (51 गोल्ड, 23 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल) के साथ अपने अभियान का अंत किया। मेजबान टीम ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी मजबूत स्थिति बनाई। आखिरी दिन, भारतीय शूटर्स ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल जूनियर इवेंट्स में पोडियम पर कब्जा जमाया। 

इसके साथ ही 50 मीटर राइफल प्रोन विमेन सीनियर और जूनियर इवेंट्स में तीन मेडल भी जीते। उन्होंने टीम इवेंट्स में भी चार गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियनशिप को शानदार तरीके से खत्म किया। 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में अमनप्रीत सिंह ने प्रिसिजन और रैपिड स्टेज पर 589-24x के फाइनल स्कोर के साथ गोल्ड पर निशाना साधा।

ओलंपियन गुरप्रीत सिंह ने 584-20x के स्कोर के साथ सिल्वर जीता, जबकि अंकुर गोयल ने 570-11x के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। 25 मीटर पिस्टल जूनियर इवेंट में सूरज शर्मा ने साल की अपनी शानदार शुरुआत जारी रखते हुए 585-25x के स्कोर के साथ गोल्ड जीता। मुकेश नेलावल्ली ने चैंपियनशिप में एक और मेडल जीता।

इस बार उन्होंने 582-21x के स्कोर के साथ सिल्वर पर निशाना साधा। डेफलिंपिक्स मेडलिस्ट अभिनव देशवाल ने 573-17x के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज जीता। तीनों ने इवेंट में टीम गोल्ड भी जीता। 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में कजाकिस्तान की येलिजावेता बेज्रुकोवा ने गोल्ड जीता। वहीं, ओलंपियन सिफ्ट कौर समरा ने 623.2 के स्कोर के साथ सिल्वर पर निशाना साधा। 

तेजस्विनी सावंत ने इंटरनेशनल मेडल जीतने के 5 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। सिफ्ट और तेजस्वनी ने मानिनी कौशिक के साथ भारत के लिए टीम गोल्ड जीता। जूनियर कैटेगरी में धवलिका देवी न्यामुरस ने 614.1 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा, जबकि कजाकिस्तान की निशानेबाज टोमिरिस अमानोवा और डारिया पोनोमारेंको ने क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। प्राची गायकवाड़, अनुष्का थोकुर और देवी की तिकड़ी ने मिलकर टीम गोल्ड जीता।

 

Tags: Sports News , Shooting , Asian Rifle Pistol Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD