Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद और अंत्योदय की दृष्टि दी : मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 17:26 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एकात्म मानववाद और अंत्योदय की कल्याणकारी दृष्टि दी। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र में स्थित पं उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने विकसित नमो वन का अवलोकन कर पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता और समर्थ भारत निर्माण के चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक रहे। विश्व में साम्यवाद और समाजवाद की विचारधाराओं के वर्चस्व के बीच उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद और अंत्योदय की कल्याणकारी दृष्टि प्रदान की। 

पंडित दीनदयाल का विचार था कि स्वतंत्रता तभी सार्थक होती है, जब वो हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति का साधन बने। उनके विचारों ने समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन में उजास लाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार भारतीय मानस को सशक्त राष्ट्र और समाज के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार, गरीब-किसान-युवा-महिला सभी के कल्याण और जीवन में प्रगति के अवसर उपलब्ध करा रही है। वहीं विश्व में देश का प्रभाव निरंतर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके अंत्योदय के विचार को व्यावहारिक रूप देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति द्वारा केश शिल्पियों के लिए की गई किट की व्यवस्था की सराहना की। 

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सांस्कृतिक विरासत से लेकर एकात्म मानववाद का सिद्धांत प्रतिपादित किया और अंत्योदय की दिशा दिखाई। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज भोपाल, लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं निकट में विकसित 'नमो वन' का अवलोकन कर पौधरोपण किया।''

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD