Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

वार्षिक समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा और संस्कारों का होता है आईना- गौरव गौतम

युवा शक्ति के दम पर 2047 तक भारत बनेगा विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति

Gaurav Gautam, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 16:27 IST

हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों के लिए केवल सांस्कृतिक मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों का आईना होता है। राज्य मंत्री आज सोनीपत स्थित एक निजी स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के सामने विकसित भारत 2047 का जो संकल्प रखा है, उसे साकार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और महाशक्ति बनेगा और इसका श्रेय आज के विद्यार्थियों और युवाओं को जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य और नवाचार के क्षेत्रों में आगे बढक़र देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

 मंत्री ने कहा कि हरियाणा आज पूरे देश और दुनिया में खेलों के लिए पहचाना जाता है। देश की कुल आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी मात्र 2 प्रतिशत है, लेकिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले 70 प्रतिशत से अधिक पदक हरियाणा के खिलाड़ी जीतते हैं। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, लेकिन हरियाणा के युवाओं ने इस सोच को बदलकर यह सिद्ध कर दिया है कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश को नशा मुक्त और खेल युक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम खेल हैं।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD