Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

मनरेगा में किए गए बदलाव मजदूर और किसानों के हित में : हरविंदर कल्याण

करनाल के गांव फुरलक और बसताड़ा में सम्मेलन में बोले विधानसभा अध्यक्ष

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 18:23 IST

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के  2047 तक विकसित राष्ट्र के विज़न के लिए जरूरी है कि राष्ट्र का हर व्यक्ति आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा कि धरातल पर गांवों को मजबूत करना जरूरी है। गांव देश की तरक्की का अद्धर हैं। 

श्री हरविंदर कल्याण आज करनाल के घरौंडा हलके के गांव फुरलक और बसताड़ा के आरपीआईआईटी कॉलेज में आयोजित जी राम जी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का मानना है कि राष्ट्र की तरक्की के लिए आवश्यक है, मजदूरों के हाथों में काम हो और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की स्थिति मज़बूत बने। 

इसी कड़ी में मनरेगा में बदलाव करके किसानों एवं मजदूरों के हक में इसे वीबी-जी राम जी किया गया है। श्री कल्याण ने इस मौके पर हलके में पिछले 11 सालों में कराए गए मुख्य विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब हरियाणा में सरकारी नौकरियां केवल सिफारिश पर मिलती थी।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा की गई व्यवस्था परिवर्तन के परिणाम स्वरूप आज मेरिट पर नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सुधार के लिए व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव करने पड़ते हैं। पता चलने पर कमियों को भी दूर किया जा रहा है। 

श्री कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  किसानों, मजदूरों व गरीबों का दर्द समझते हैं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी और आम जन उपस्थित थे। 

 

 

Tags: Harvinder Kalyan , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD