Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

परिमार्जन नेगी : शतरंज से ऐतिहासिक सफलता के बाद शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की बड़ी कामयाबी

Sports News, Chess
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 16:30 IST

भारतीय शतरंज की दुनिया में परिमार्जन नेगी का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। बहुत ही कम उम्र में नेगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया था। नेगी ने महज 13 वर्ष, 4 महीने और 20 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल कर लिया था। इस उपलब्धि को हासिल करते समय वह इतिहास के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर थे। 

परिमार्जन नेगी का जन्म 9 फरवरी 1993 को नई दिल्ली में हुआ था। बेहद कम उम्र में शतरंज की चाल में दक्षता हासिल करने वाले नेगी ने 2002 में तेहरान में एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-10 वर्ग का खिताब जीता। इसके बाद 2005/06 हेस्टिंग्स इंटरनेशनल शतरंज कांग्रेस में उन्होंने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया।

दिल्ली में आयोजित चौथे पार्श्वनाथ अंतरराष्ट्रीय ओपन टूर्नामेंट में दूसरा और रूस के सतका में तीसरा व अंतिम जीएम नॉर्म पूरा कर उन्होंने इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ वे भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने और पेंटाला हरिकृष्णा का रिकॉर्ड तोड़ा।2008 में उन्होंने फिलाडेल्फिया इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट अपराजित रहते हुए जीता।

2009 में कोपेनहेगन का पॉलिटिकेन कप और मलेशिया ओपन उनके नाम रहा। 2010 में उन्होंने नेशनल प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप जीती, जबकि 2012 में एशियाई शतरंज चैंपियन बने। 2012 और 2013 में कैपेल-ला-ग्रांडे ओपन तथा 2013 में दूसरी बार पॉलिटिकेन कप जीतकर उन्होंने अपनी निरंतरता साबित की। नेगी ने 2014 में नॉर्वे के ट्रोम्सो में आयोजित शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के लिए टॉप बोर्ड पर खेलते हुए कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। 

भारतीय और एशियाई शतरंज चैंपियन रहे नेगी ने 2017 में पेशेवर शतरंज से संन्यास ले लिया। खेल से संन्यास के बाद नेगी ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में कदम बढ़ाया। नई दिल्ली के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 2018 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से गणित में स्नातक किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेगी ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 2024 में पीएचडी पूरी कर ली है।

खेल में शीर्ष पर पहुंचने के बाद नेगी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता हासिल की है। यह उनकी किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने की लगन को प्रदर्शित करता है। शतरंज में बड़ी सफलता हासिल करने वाले नेगी को भारत सरकार ने 2010 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।  

 

Tags: Sports News , Chess

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD