Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

टीवी अभिनेत्री नेहा मलिक को ठगने वाले फर्जी पैकर्स-मूवर्स गैंग बेनकाब, पुलिस ने बरामद किया लाखों का सामान

 TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Neha Malik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 11:52 IST

मुंबई के मालाड इलाके में टीवी अभिनेत्री नेहा मलिक को निशाना बनाकर की गई बड़ी ठगी का पर्दाफाश करते हुए कुरार पुलिस ने फर्जी पैकर्स एंड मूवर्स गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह खुद को नामी ट्रांसपोर्ट कंपनी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था और फिर कीमती घरेलू सामान लेकर फरार हो जाता था। अभिनेत्री नेहा मलिक उर्फ खुशी चौधरी ने 27 दिसंबर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये 'इनफील्ड लॉजिस्टिक पैकर्स एंड मूवर्स' नामक कंपनी से संपर्क किया था। 

अभिनेत्री नेहा मलिक मुंबई के मालाड के माउली अपार्टमेंट में रहती थी। उन्हें कांदिवली के लोखंडवाला में नए फ्लैट में शिफ्ट होना था। अभिनेत्री को परिवार में शादी के लिए गहने, कपड़े और सामान लेकर यूपी जाना था। आरोपी वैभव सिंह ने खुद को कंपनी का मालिक बताकर कम कीमत में घर का सामान शिफ्ट करने का भरोसा दिया।

आरोपी वैभव सिंह ने 4 जनवरी को यूपी में बैठकर अपने पहचान वाले मजदूरों को मूवर्स पैकर्स वाला बताकर मालाड ईस्ट स्थित माउली अपार्टमेंट में अभिनेत्री के घर भेजा। मजदूरों ने कपड़े, मेकअप किट, जूते, बैग, पेंटिंग्स, शीशे और कीमती एंटीक सामान सहित कुल सामान को 18 बैग में पैक किया। पूर्व में अभिनेत्री ने शिफ्टिंग के बदले 11,700 रुपए ऑनलाइन क्यूआर कोड से भेज दिए थे। 

कीमती सामान देखने के बाद शिफ्टिंग के लिए मजदूरों ने ज्यादा पैसे वसूलने का प्लान बनाया। अगले ही दिन आरोपियों ने वजन और साइज का बहाना बनाकर बिल 25,506 तक बढ़ा दिया। अभिनेत्री ने जब आपत्ति जताई और सामान लौटाने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कई बार संपर्क के बावजूद न तो सामान पहुंचाया गया और न ही वापस किया गया। 

मजदूरों ने अभिनेत्री के फ्लैट से उठाए सभी कीमती बॉक्स को मुंबई के अंधेरी साकीनाका समर्थ बिल्डिंग में छुपा दिया। अभिनेत्री के बार-बार पूछने पर भी आरोपी ने सामान नहीं दिया और फोन बंद कर दिए। इसके बाद अभिनेत्री ने कुरार पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की और साकीनाका समर्थ बिल्डिंग से अभिनेत्री का सामान बरामद किया।

कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावड़े ने कहा कि पुलिस साकीनाका समर्थ बिल्डिंग पहुंची और तकनीकी निगरानी एवं जांच के आधार पर चोरी किया गया सामान एक गोदाम से बरामद किया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और सामान की जब्ती की गई। पुलिस के मुताबिक, 28 जनवरी को छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी विजय रामावतार पाल (40) को गिरफ्तार किया, जो पेशे से मजदूर है और गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। 

विजय पाल सीधे तौर पर पैकिंग और ट्रांसपोर्टिंग में शामिल था। गैंग का मास्टरमाइंड वैभव सिंह समेत दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सारा सामान 2 फरवरी को अभिनेत्री को सौंप दिया गया। कुरार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पैकर्स एंड मूवर्स की सेवाएं लेते समय कंपनी की पूरी जांच-पड़ताल और दस्तावेज सत्यापित करें, क्योंकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये ठगी करने वाले गिरोह लगातार सक्रिय हैं।

अभिनेत्री नेहा मलिक उर्फ खुशी चौधरी ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि कुरार पुलिस ने दिन-रात मेहनत कर गैंग को बेनकाब किया और मेरा पूरा सामान सुरक्षित वापस दिलाया। इनमें से कई चीजें बेहद कीमती थीं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Neha Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD