Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्ड बनाने की प्रगति का लिया जायज़ा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Mukh Mantri Sehat Yojna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 06 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 17:19 IST

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा पटियाला ग्रामीण हलके के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक दौरा किया गया। इस दौरे के दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 14, 16, 27, 29, अर्बन एस्टेट फेज-1, गांव हरदासपुर, चलैला और दंदराला में चल रहे स्वास्थ्य कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंपों का निरीक्षण किया।

डॉ. बलबीर सिंह ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, मौके पर तैनात स्टाफ की कार्यप्रणाली तथा आम लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के समय पर स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाए और किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाब सरकार की एक अहम और जन-हितैषी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के हर वर्ग के नागरिक को मुफ्त और उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से लाभार्थी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि लोगों की ओर से इस योजना को भरपूर समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में नागरिक स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार और प्रशासन के लिए खुशी की बात है कि आम लोग सरकारी योजनाओं पर भरोसा जता रहे हैं और उनका लाभ ले रहे हैं।

दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत भी की और उनसे फीडबैक लिया। कई नागरिकों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान और सुगम बताते हुए सरकार का धन्यवाद किया। डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी कैंपों में साफ-सुथरा माहौल, बैठने की सुविधा और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सेहत को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर उनके साथ इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विरक, सुरेश राय, गांवों के पंच-सरपंच और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mukh Mantri Sehat Yojna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD