Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

 

एशियन राइफल/पिस्टल शूटिंग : सम्राट और सुरुचि ने सिल्वर जीता, भारत के नाम 10 गोल्ड मेडल

Sports News, Shooting, Shooter, Samrat Rana, Suruchi Singh, Asian Rifle, Pistol Shooting, Asian Rifle Pistol Championship New Delhi 2026
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 06, 2026, 13:21 IST

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026 में मौजूदा विश्व चैंपियन सम्राट राणा और वर्ल्ड कप फाइनल विजेता सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मेजबान देश ने चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन तक भारत के गोल्ड मेडल्स की संख्या 10 हो गई है। 

लेफ्ट हैंडर रश्मिका सहगल और वंशिका चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला जूनियर वर्ग में और प्रियांशी पूर्वा और चाहक कोहला ने इसी यूथ कैटेगरी में लगातार 1-2 फिनिश किया। उनके संयुक्त प्रयासों से भारत ने दिन का अंत 10 गोल्ड, पांच सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ किया। फिलहाल भारतीय टीम उज्बेकिस्तान से काफी आगे है, जो तीन गोल्ड मेडलों के साथ टेबल पर दूसरे स्थान पर मौजूद है।

उज्बेकिस्तान का दिन का एकमात्र गोल्ड 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम जोड़ी निगीना सैदकुलोवा और मुखम्मद कमालव ने जीता। इस जोड़ी ने 48-शॉट के पेयर फाइनल में सम्राट और सुरुचि को 481.3 के मुकाबले 479.6 अंकों से हराया। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने 60 शॉट्स के बाद कुल 583 अंकों के साथ 10-टीम क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप किया था। 

इस राउंड से तीन और टीमें, वियतनाम (582, दूसरा) और चीनी ताइपे (575, चौथा) फाइनल में पहुंचीं। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला जूनियर इवेंट में, भारत की रश्मिका सहगल ने 237.9 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि वंशिका चौधरी 236.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में इंडोनेशिया की अस्यिफा रिहादतुल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

दिन के तीसरे फाइनल में प्रियांशी पूर्वा ने 234.8 के स्कोर के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल महिला यूथ गोल्ड जीता, जबकि हमवतन चाहक कोहला ने 233.0 के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चीनी ताइपे की शूटर लियाओ के रोंग ने ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा। मेजबान टीम को दो और गोल्ड मेडल टीम इवेंट्स में मिले। रश्मिका, वंशिका और अगम ग्रेवाल की तिकड़ी ने 1,714 के कुल स्कोर के साथ जूनियर महिला एयर पिस्टल टीम गोल्ड जीता। 

भारतीय टीम सिल्वर जीतने वाली कजाकिस्तान टीम से 43 प्वाइंट्स आगे रही। प्रियांशी, चहक और शिक्षा सरन ने भी 1,709 के स्कोर के साथ महिला यूथ एयर पिस्टल टीम गोल्ड जीता। कजाकिस्तान को 1,627 के स्कोर के साथ फिर से सिल्वर से संतोष करना पड़ा। शुक्रवार को मिक्स्ड टीम पिस्टल प्रतियोगिताओं में मुकाबला होगा। इसके साथ ही राइफल इवेंट्स भी होंगे, जिसमें दिन के दूसरे हाफ में तीन पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल होने हैं।

 

Tags: Sports News , Shooting , Shooter , Samrat Rana , Suruchi Singh , Asian Rifle , Pistol Shooting , Asian Rifle Pistol Championship New Delhi 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD