Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

हिमाचल को मोदी सरकार से रिकॉर्ड मदद, कांग्रेस भ्रम फैलाती है : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 16:00 IST

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से दी गई आर्थिक सहायता और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को लेकर मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद से हिमाचल प्रदेश को दिल खोलकर मदद दी गई है और राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।

अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अब तक हिमाचल प्रदेश को 76,799 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता और विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट दिए हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह दर्जा वापस दिलाया। 

विशेष राज्य का दर्जा मिलने से हिमाचल को बड़ा लाभ हुआ, क्योंकि अब किसी भी परियोजना में 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती है और प्रदेश सरकार को केवल 10 प्रतिशत राशि वहन करनी पड़ती है। भाजपा सांसद ने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में कई बड़ी परियोजनाएं लाई गईं। राज्य में 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, जो भविष्य में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति देंगे। 

वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है और झूठे आंकड़े पेश कर रही है। कोविड काल का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जैसा कि आपको याद होगा, कोविड के समय हमने एक नई शुरुआत की थी, जब राज्य सरकारों को विशेष सहायता दी गई। यूपीए सरकार ने क्या किया था?कुछ नहीं, जीरो। 

जबकि पिछले 5-6 सालों में मोदी सरकार ने 8,309 करोड़ रुपए की मदद दी है। स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्र में किए गए निवेश का उल्लेख करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्र सरकार ने करीब 720 करोड़ रुपए की राशि दी है। ऊना में बल्क ड्रग पार्क के लिए 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जबकि राजगढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास कार्यों के लिए धन की कहीं कोई कमी नहीं छोड़ी है। रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ग्रांट सिर्फ हिमाचल प्रदेश के लिए नहीं रोकी गई है, बल्कि देश के 17 राज्यों के लिए इसे बंद किया गया है। ऐसे में इसे लेकर प्रदेश विशेष के साथ भेदभाव का आरोप लगाना गलत है।

प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारी कर्ज में डूबा हुआ है। पिछले तीन सालों में राज्य सरकार ने अत्यधिक कर्ज लिया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है, लेकिन अपनी आय बढ़ाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही। हिमाचल अपनी कमाई के मुकाबले कहीं ज्यादा खर्च कर रहा है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD