Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

निजी बस चालकों की होगी अनिवार्य ड्राइविंग टेस्ट, हरियाणा परिवहन में सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता अनिल विज

हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी 400 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें, रोडवेज बेड़े का विस्तार- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 18:05 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, आधुनिक तथा यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित की जाने वाली सभी निजी बसों के चालकों की अनिवार्य रूप से ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम से जांच की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

श्री विज ने यह भी बताया कि हरियाणा की जनता की सुविधा के लिए शीघ्र ही 400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन राज्य में शामिल किए जाएंगे। इस दिशा में आवश्यक प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे ईंधन पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

ऊर्जा मंत्री आज सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के बस बेड़े को चरणबद्ध तरीके से और मजबूत किया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके। 

इसके साथ ही, सभी रोडवेज बसों में अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को बसों की समय-सारिणी और स्थिति की सटीक जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी बस अड्डों पर डिजिटल स्क्रीन स्थापित की जाएंगी, जिन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर बसों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इससे यात्रियों को अनावश्यक प्रतीक्षा से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुव्यवस्थित होगी। 

इसके अतिरिक्त, एक विशेष मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से यात्री बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे और अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सभी डिजिटल सुविधाओं को पूरी तरह लागू करने में कुछ समय अवश्य लगेगा, लेकिन सरकार इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री विज ने यह भी कहा कि बसों की आवाजाही और बस अड्डों में उनके प्रवेश-निकास की पूरी प्रणाली को डिजिटल माध्यम से सुदृढ़ किया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि निर्धारित मार्गों पर बसें सही ढंग से संचालित हो रही हैं या नहीं। यदि कोई बस निर्धारित मार्ग से भटकती है या बस अड्डे पर समय पर नहीं पहुंचती, तो 

इसकी जानकारी तुरंत ऑनलाइन प्रणाली में उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरी व्यवस्था की वह स्वयं भी नियमित निगरानी करेंगे, ताकि परिवहन सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हरियाणा में परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, भरोसेमंद और आधुनिक बनाना है, ताकि आम नागरिकों को सुविधाजनक, समयबद्ध और किफायती यात्रा का लाभ मिल सके। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुधारों से राज्य की परिवहन व्यवस्था एक नई दिशा में आगे बढ़ेगी।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD