Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर अनुराग ठाकुर बोले- डर और गलतफहमियां दूर किए जाएंगे

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 16:49 IST

नए यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अनुराग ठाकुर, प्रतुल शाह देव और शाइना एनसी ने अपने पक्ष रखे हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इस मुद्दे पर भरोसा जताते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि न्याय की स्वाभाविक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मौजूदा माहौल में जो डर और गलतफहमियां फैली हैं, उन्हें दूर करने के लिए जरूरी बदलाव किए जाएंगे ताकि जनता में पैदा हुए आक्रोश को शांत किया जा सके और इस स्थिति का समाधान निकाला जा सके।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का जिक्र करते हुए आईएएनएस से बताया कि जैसे ही याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका दायर की, कोर्ट ने तुरंत नोटिस जारी किया और अगले ही दिन सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को एक उच्चस्तरीय समिति बनाने का निर्देश दिया है, जो उन प्रावधानों की समीक्षा करेगी, जो आपत्तिजनक लगते हैं। 

जरूरत पड़ने पर उन धाराओं को फिर से तैयार किया जाएगा। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि सरकार अपना काम करती है और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाता है। ऐसे मामलों में समय लगता है और जल्दबाजी में कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वहीं, शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार ने मनमाने तरीके से कोई कदम उठाया है। 

उन्होंने बताया कि 'समान अवसर केंद्र' का मकसद शिकायतों का समाधान करना और समावेशिता को बढ़ावा देना था। साथ ही, जिस 'समानता समिति' का सुप्रीम कोर्ट ने उल्लेख किया है, उसके जरिए पहली बार महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका और नए अवसर मिले हैं।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD