Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में जीविका दीदियों को दी नई ऊर्जा : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 16:01 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की सोच और प्रयास बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा लाभ महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई दे रहा है।

गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बताया कि पहले महिलाओं को जो 10,000 रुपए दिए गए थे, वह केवल एक आर्थिक मदद नहीं थी, बल्कि उनके जीवन को बदलने का एक मंच था। सरकार की सोच साफ है कि महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता की ओर बढ़ाया जाए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए 2 लाख रुपए तक का सहयोग दिया जाए।

उन्होंने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री मोदी ने तीन करोड़ 'लखपति दीदियों' की पहचान की है और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'जीविका दीदियों' को नई ऊर्जा देकर इस अभियान को और मजबूत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने इस पहल का मजाक उड़ाया और इसे चुनावी कदम बताया, लेकिन समय के साथ यह साफ हो गया है कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक दूरदर्शी योजना है, जो उनके जीवन और परिवारों को मजबूत कर रही है।

गिरिराज सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह एक मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने जो भी कहा होगा, वह सोच-समझकर और सही ही कहा होगा। उत्तर प्रदेश में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से विस्थापित 99 हिंदू बंगाली परिवारों के स्थायी पुनर्वास को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जब पाकिस्तान से आए हिंदुओं को नागरिकता दी गई थी, तब भी कई लोगों ने सवाल उठाए थे। 

आज जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह कदम उठा रहे हैं, तो यह सोचना जरूरी है कि दुनिया में ऐसा कौन सा देश है, जहां ये हिंदू जाकर शरण ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज की चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी करती है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नौवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। इसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऐतिहासिक बताया। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण से बड़ा कोई कदम नहीं हो सकता और यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की दिशा में एक मजबूत संदेश देती है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार की ये योजनाएं केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ाने का रास्ता खोल रही हैं।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD