Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है, इसे खत्म करने की साज़िश कभी सफल नहीं होने देंगे: बलबीर सिद्धू

केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुँचाने के लिए गरीब मजदूरों के अधिकार छीन रही है: सिद्धू

Balbir Singh Sidhu, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 17:00 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिद्धू ने आज “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत गांव कुरड़ा, मोटे माजरा, तंगोरी, कुरड़ी, शेखन माजरा, नागरी और गीगे माजरा में पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों के साथ अहम बैठकें कर एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। इन बैठकों के दौरान मोदी सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की गई। 

बलबीर सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले जानबूझकर मनरेगा योजना के फंड रोके, ताकि इस जनकल्याणकारी योजना को धीरे-धीरे खत्म किया जा सके। इसका सीधा नुकसान ग्रामीण गरीब मजदूरों, दलितों, महिलाओं और आश्रित परिवारों को उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूर वर्ग की जीवनरेखा है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों के अधिकारों पर डाका डाल रही है। इसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

सिद्धू ने कहा कि पहले मनरेगा के कुल फंड का लगभग 90 प्रतिशत केंद्र सरकार देती थी, लेकिन नए बिल के जरिए इसे घटाकर मात्र 60 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे राज्यों पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा और उनकी पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना और इसके नियमों में किए गए बदलाव मजदूर वर्ग के हितों पर सीधा हमला हैं। यह योजना कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक देन है, जिससे लाखों परिवारों को रोजगार मिला। गांवों का विकास हुआ और मजदूरों को शहरों की ओर पलायन से राहत मिली, लेकिन भाजपा सरकार इस सच्चाई को मिटाने की कोशिश कर रही है। 

केंद्र सरकार इस सच को सहन नहीं कर पा रही और इसी कारण योजना की पहचान मिटाने का प्रयास कर रही है, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि देश भर से मजदूर अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं—कहीं महीनों से मजदूरी अटकी हुई है, तो कहीं ऑनलाइन हाजिरी और तकनीकी नियमों के नाम पर गरीबों को काम से बाहर किया जा रहा है। 

अब केंद्र द्वारा योजना का नाम बदलने और इसमें बदलाव करने के कदम मनरेगा को कागज़ी योजना बनाने की साज़िश का हिस्सा हैं। बलबीर सिद्धू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब कांग्रेस मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी और मनरेगा योजना को पूरी तरह बहाल करवाने तक संघर्ष जारी रखेगी। 

कांग्रेस मांग करती है कि केंद्र सरकार तुरंत फंड जारी करे, 100 दिनों का काम सुनिश्चित करे और मजदूरी का समय पर भुगतान करे। इस अवसर पर पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने भी केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार रोष प्रकट किया और मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का ऐलान किया।

इस मौके पर हरकेस चंद शर्मा मछली कलां, परदीप सिंह तंगोरी, मनजीत सिंह तंगोरी, दविंदर सिंह कुरड़ा, नाहर सिंह सरपंच कुरड़ी, हरनेक सिंह ढोल कुरड़ी, मनजीत सिंह मोटेमाजरा, जगजीत सिंह सेखनमाजरा, काका सिंह सेखनमाजरा और सेवक सिंह सेखनमाजरा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD