Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अश्विनी वैष्णव ने नीदरलैंड्स में एएसएमएल मुख्यालय का दौरा किया

सुसंगत नीतियाँ और मजबूत प्रतिभा आधार वैश्विक उपकरण निर्माताओं को भारत की ओर आकर्षित कर रहे हैं

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वेल्डहोवेन (नीदरलैंड्स) , 23 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 10:55 IST

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नीदरलैंड के वेल्डहोवेन स्थित एएसएमएल के मुख्यालय का दौरा किया। यात्रा के दौरान बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने एक नया सेमीकंडक्टर उद्योग शुरू किया है और लिथोग्राफी, जिसमें वेफर पर सर्किट को प्रिंट करना शामिल है, पूरी सेमीकंडक्टर विनिर्माण श्रृंखला की सबसे जटिल और अत्यधिक सटीकता वाली प्रक्रिया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एएसएमएल विश्व की अग्रणी लिथोग्राफिक उपकरण प्रदाता कंपनी है और उन्होंने आगे कहा कि एएसएमएल विश्व में निर्मित लगभग हर चिप को संभव बनाती है। श्री वैष्णव ने कहा, “धोलेरा स्थित हमारी फैब में एएसएमएल के उपकरण इस्तेमाल किए जाएंगे। इसलिए मैं यहां उनकी तकनीक को समझने और जानने के लिए आया हूं। ”

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एएसएमएल का भारत आना एक महत्वपूर्ण विकास होगा, और यह भी बताया कि देश की डिजाइन क्षमताओं, प्रतिभाओं की विशाल उपलब्धता और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लगातार नीतियों के कारण दुनिया भर के कई उपकरण निर्माता अब भारत में अपना आधार स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

एएसएमएल के बारे में

एएसएमएल, सेमीकंडक्टर उद्योग की विश्व की अग्रणी आपूर्तिकर्ता कंपनी है। यह डच बहुराष्ट्रीय कंपनी एकीकृत परिपथों के उत्पादन में उपयोग होने वाली फोटोलिथोग्राफी मशीनों के विकास और निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। यह अग्रणी चिप निर्माताओं को सिलिकॉन पर बड़े पैमाने पर पैटर्न का उत्पादन करने में सक्षम बनाती है, जिससे छोटे, तेज और अधिक ऊर्जा-कुशल चिप्स बनाने में मदद मिलती है। एएसएमएल के एक प्रतिनिधिमंडल ने सेमीकॉन इंडिया 2025 में भाग लिया, जहां उसने भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में भागीदार बनने में गहरी रुचि व्यक्त की।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD