Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कामयाबी जहर और जिंदगी नरक बन गई थी, कंगना रनौत ने 2016 की घटनाओं को किया याद

 Kangana Ranaut
Kangana Ranaut
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 15:08 IST

सोशल मीडिया ट्रेंड हो और अभिनेत्री कंगना रनौत पीछे रह जाए, ऐसा हो नहीं सकता है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करते हुए साल 2016 की बुरी यादों को ताजा किया है। कंगना ने उन पुराने दिनों को याद किया है, जब उनके और ऋतिक रोशन के बीच कानूनी नोटिस की लंबी जंग चली थी। हालांकि अभिनेत्री का मानना है कि पहले पता होता, तो इतना दुखी न होती।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने साल 2016 की पुरानी यादों को शेयर किया है, हालांकि साल 2016 उनके लिए और उनके करियर के लिए शाप की तरह था। कानूनी मामलों से गुजरने से लेकर वे मीडिया ट्रायल का हिस्सा रहीं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "अचानक सबको 2016 की याद क्यों आ रही है? मेरे करियर की रफ्तार तो बस शुरू से आखिर तक बढ़ती ही रही। 

'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद मैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई थी, लेकिन फिर जनवरी 2016 में मेरे एक सहकर्मी ने मुझे वह विवादित कानूनी नोटिस भेजा, जिसने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया और उसे दो हिस्सों में बांट दिया।" अभिनेत्री ने आगे लिखा, "कामयाबी जहर बन गई और जिंदगी नरक बन गई। 

लोग अलग-अलग गुटों में बंट गए और कई कानूनी लड़ाइयां शुरू हो गईं। दस साल पहले अगर मुझे पता होता कि 2026 में मैं हर खाने में कार्बोहाइड्रेट खा रही हूंगी, खूब हंस रही हूंगी और 2016 के सारे ड्रामे का कुछ भी मतलब नहीं रह जाएगा, तो सच में मैं तब इतनी दुखी नहीं होती। शुक्र है कि 2016 नहीं, हम 2026 में हैं।" साल 2016 कंगना के लिए वाकई नासूर बन गया था। 

ये वही साल था जब कंगना ने अपने और ऋतिक रोशन के रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने रखी थी और बताया कि कैसे एक बड़े फिल्म निर्माता के बेटे ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने ऋतिक को 'पूर्व पागल प्रेमी' तक कहा। इसके बाद ऋतिक ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजा और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा था, हालांकि इसके बाद मामला बढ़ता रहा और कानूनी नोटिस का दौर भी समय के साथ पेचीदा हो गया। कंगना ने ऋतिक रोशन और उनके पिता पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया, लेकिन समय के साथ मामला भी दब गया।

 

Tags: Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD